फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरपोर्ट जाएंगे तो अब भरनी होगी ये फीस, हवाई सफर करने वाले पढ़ें जरूरी खबर

Tue, 02 May 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 May 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
air passangers must pay user development fee on international airport chandigarh
एयरपोर्ट
हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर। अब अगर आप एयरपोर्ट जाएंगे तो यह फीस भरनी पड़ेगी। देखिए पूरी जानकारी।
air passangers must pay user development fee on international airport chandigarh
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
दरअसल, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के हर यात्री को आज से यूडीएफ (यूजर डेवलपमेंट फीस) देना होगा। यह नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइट की टिकट बिक्री पर लगाया जा रहा है। अभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 37 फ्लाइटों का संचालन हो रहा है। डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स की टिकट एक मई से महंगी मिलेंगी।
air passangers must pay user development fee on international airport chandigarh
AIRPORT
यह टिकट विमानन कंपनियों की तरफ से महंगी नहीं हुई हैं। बल्कि एयरपोर्ट इकोनोमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (एआईआरए) ने देश के प्रमुख एयरपोर्ट के एयरोनॉटिकल चार्ज बढ़ा दिए हैं। डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए यात्रियों से 165 नॉटिकल मील की दूरी तक 250 रुपये यूडीएफ के तौर पर वसूले जाएंगे। इसमें सर्विस टैक्स अतिरिक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
air passangers must pay user development fee on international airport chandigarh
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
इसके बाद 165 नॉटिकल मील से ज्यादा दूरी पर 650 रुपये यूडीएफ चार्ज लगेगा। प्रतिदिन 5670 यात्रियों से 15 लाख रुपये वसूला जाएगा।  वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को 1500 रुपये यूडीएफ और सर्विस टैक्स अतिरिक्त देना होगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रोजाना 360 यात्रियों से 6 लाख रुपये वसूल होगा।
विज्ञापन
air passangers must pay user development fee on international airport chandigarh
इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट इकोनोमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (एआईआरए) ने यह चार्ज उन्हीं एयरपोर्ट के बढ़ाए हैं जिन एयरपोर्ट से हर साल 1.5 मिलियन यात्री सफर करते हैं। इस वसूले गए चार्जेस का इस्तेमाल एयरपोर्ट में सेवाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए किया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed