Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
amazing success story of e-commerce company flipkart founder sachin bansal and binny bansal
{"_id":"5bebb883bdec2269b1699e8c","slug":"amazing-success-story-of-e-commerce-company-flipkart-founder-sachin-bansal-and-binny-bansal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए दो दोस्त, जिन्होंने 4 लाख रुपये लगाए और बन गए 'अरबपति', अब ले लिया बहुत बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए दो दोस्त, जिन्होंने 4 लाख रुपये लगाए और बन गए 'अरबपति', अब ले लिया बहुत बड़ा फैसला
Wed, 14 Nov 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
फिल्पकार्ट के संस्थापक ट्राइसिटी के बिनी बंसल और सचिन बंसल
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ इन दो दोस्तों के साथ, जो 4 लाख रुपये निवेश करके अरबपति बन गए, लेकिन अब इन्होंने चौंकाने वाला फैसला लिया है।
2 of 8
sachin binny bansal
हम बात कर रहे हैं देश की सबसे मशहूर ऑनलाइन कंपनी फ्लिपकार्ट के सहसंस्थापक और चेयरमैन सचिन बंसल और उनके दोस्त बिन्नी बंसल की। हैरत की बात ये कि दोनों ने ही कंपनी छोड़ दी है। कंपनी से को-फाउंडर बिन्नी बंसल भी बाहर हो गए है। इससे पहले कंपनी में अमेरिकी कंपनी वालमार्ट के बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के बाद सचिन बंसल ने अपना पूरा हिस्सा बेच दिया था।
3 of 8
Sachin Bansal and binny bansal
दोनों ने 2007 में बंगलूरू में इसकी स्थापना की थी। हालांकि दोनों चंडीगढ़ के रहने वाले हैं लेकिन इससे पहले दोनों कभी मिले नहीं। आईआईटी सचिन सीनियर थे और बिन्नी जूनियर। बंसल बंधुओं में एक समानता यह है कि दोनों साथ में अमेजॉन में काम कर चुके थे। सचिन और बिन्नी बताते हैं कि ये कंपनी मात्र 4 लाख से शुरू हुई थी, जो आज 2000 करोड़ डॉलर यानी 1.32 लाख करोड़ रुपये की कंपनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
sachin bansal and binni bansal
सचिन-बिन्नी ने बताया कि शुरुआत में यह ई-कॉमर्स कंपनी सिर्फ किताबें बेचती थी। जापान के सॉफ्टबैंक द्वारा इसकी 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के बाद कंपनी के सपनों को सचमुच में पंख लगे। 2017 तक इस कंपनी का राजस्व 198.55 अरब रुपये हो गया। अब यह साबुन से लेकर स्मार्टफोन तक सब कुछ ऑनलाइन बेचती है। ऑनलाइन रिटेल बाजार में इसकी हिस्सेदारी 38.5 फीसदी है।
विज्ञापन
5 of 8
फिल्पकार्ट के संस्थापक
आज फ्लिपकार्ट इस बात का प्रमाण है कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने की योग्यता और क्षमता हो तो कुछ भी संभव है। यह पहली कंपनी है जो स्टार्टअप के रूप में शुरू हुई और एक अरब डॉलर से ज्यादा के कारोबार का लक्ष्य हासिल किया और निरंतर आगे बढ़ती जा रही है। लेकिन यह बहुतों को मालूम नहीं होगा कि इसकी शुरुआत दो बेडरूम के फ्लैट से हुई थी। आज यह 23 लाख लोगों को रोजगार देती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।