फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना के जवान ने एक लाख में बनाया पांच करोड़ का रोबोट, पीएम मोदी भी हुए मुरीद, ये हैं खासियतें

Mon, 20 Jan 2020 08:17 PM IST
ajay kumar जगदीश जोशी, मुक्तसर ( पंजाब)
जगदीश जोशी, मुक्तसर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Jan 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Army Jawan made remote mobile robot who is capable to defuse Bomb
हवलदार धर्मजीत सिंह को सम्मानित करते हुए पीएम मोदी।

सेना के जवान ने बम को नष्ट करने वाला एक बेहतरीन रोबोट बनाया है। यह रोबोट रिमोट से चलित है। जवान की इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहा और उन्हें सम्मानित भी किया। रोबोट बनाने वाले जवान पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले हैं। इस दौरान वो नई दिल्ली में आर्मी इंजीनियर कोर के बम स्क्वायड में तैना हैं। आइए जानते हैं इस रोबोट के बारे में...

Army Jawan made remote mobile robot who is capable to defuse Bomb
विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी किया सम्मानित।

पंजाब के मुक्तसर जिले में एक गांव है दोदा। यहीं के रहने वाले हैं हवलदार धर्मजीत सिंह (32) पुत्र बलवंत सिंह। धर्मजीत ने जिंदा बम को नष्ट करने वाला रिमोट से चलित रोबोट बनाया है। वह सोमवार दोपहर को मुक्तसर पहुंचे। यहां पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार व विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के निवास पर आयोजित सम्मान समारोह में धर्मजीत का शानदार स्वागत किया गया। धर्मजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर इस रोबोट को बनाया है। रोबोट लगभग एक लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ है।

Army Jawan made remote mobile robot who is capable to defuse Bomb
जवान के द्वारा तैयार किया गया रोबोट।

धर्मजीत के अनुसार उन्होंने इस रोबोट के निर्माण से पहले अपने सीनियर कमांडिंग अफसरों से बात की तो उन्होंने इसे असंभव बताते हुए मंजूरी नहीं दी और न ही कोई मदद की। इसके बावजूद सितंबर में उन्होंने इस पर काम शुरू कर दिया। तीन महीने की अथक कोशिश के बाद अपने खर्च से इसे तैयार किया। इसका परीक्षण करने के बाद जब उन्होंने अपने अफसरों को बताया तो सभी हैरान हुए। मदद मिलना शुरू होने के बाद उन्होंने इस रोबोट को अच्छे से अपग्रेड किया। अब हर यूनिट में उनके बने रोबोट का इस्तेमाल शुरू हो गया है। आगामी समय में बम स्क्वायड दस्ते में रिमोट चलित रोबोट के जरिए बम नष्ट किए जाएंगे। इससे बम डिफ्यूज के दौरान सैनिकों की जान का खतरा कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Army Jawan made remote mobile robot who is capable to defuse Bomb

इस खोज पर मिल चुके हैं कई सम्मान

धर्मजीत के अनुसार बम को नष्ट करने के दौरान फटने से कई बार सैनिक की जान चली जाती थी। सैनिक की जान बेशकीमती होती है। बम नष्ट करते समय सैनिकों की जान की हिफाजत हो, उसके मन में लंबे समय से ऐसा यंत्र बनाने की इच्छा थी। बचपन से ही खिलौने बनाने का शौक था। उसे खुशी है कि बड़े होकर अब बम नष्ट करने वाला रोबोट तैयार किया और यह सरकार की ओर से पास हो गया है। धर्मजीत ने कहा कि उसकी इस खोज पर जहां आर्मी हेड ऑफिस की ओर से कई सम्मान मिल चुके हैं। वहीं बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित होना विस्मरणीय पल था। 

विज्ञापन
Army Jawan made remote mobile robot who is capable to defuse Bomb

विदेशी रोबोट के मुकाबले बेहद सस्ता है ये रोबोट

मेजर गुरजंट सिंह और वारंट अफसर हरप्रीत सिंह का कहना है कि धर्मजीत ने लगभग एक लाख रुपये की लागत से जो रोबोट तैयार किया है, उसकी विदेश में कीमत लगभग पांच करोड़ तक है। धर्मजीत ने भारत में ही इतना सस्ता और सफल रोबोट बना देश का नाम चमकाया है। वारंट अफसर हरप्रीत सिंह के अनुसार इससे पहले विदेश से पांच करोड़ की लागत से तैयार तीस साल पुरानी तकनीक से बना रोबोट मंगवाया गया था, जो महंगा भी था और परीक्षण में असफल भी हो गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed