{"_id":"5e2556e18ebc3e4b2c33df95","slug":"audi-q8-launched-with-digital-format-exclusive-features-and-specification","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिव फीचर के साथ सड़कों पर धूम मचाने आई नई 'ऑडी', यूजर की मुट्ठी में होगा कंट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सक्लूसिव फीचर के साथ सड़कों पर धूम मचाने आई नई 'ऑडी', यूजर की मुट्ठी में होगा कंट्रोल
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऑडी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब लोगों की फेवरेट ऑडी कार का नियंत्रण उनकी मुट्ठी में होगा। नया मॉडल लॉन्च हुआ है, जिसके पहले खरीदार क्रिकेटर विराट कोहली बने। जानिए इसकी खूबियां...
2 of 5
ऑडी
- फोटो : Social Media
ऑडी का नया मॉडल डिजिटल फॉर्मूला के साथ लॉन्च हुआ है। इसमें कार का सारा कंट्रोल फोन में होगा। ऑडी द्वारा तैयार किए गए एक्सक्लूसिव एप माय ऑडी कनेक्ट के माध्यम से यह संभव होगा। नई ऑडी क्यू-8 ऐसी ही कार है, जो रफ्तार की बादशाह है और सेफ्टी की जीती जागती मिसाल है। इतना ही नहीं, नई ऑडी आपके मूड का भी पूरा ख्याल रखेगी। इस कार के अंदर भीनी-भीनी महक आपको इसमें बैठने का नया एहसास दिलाएगी।
3 of 5
ऑडी
- फोटो : Social Media
क्रिकेटर विराट कोहली और ऑडी इंडिया हैड बलबीर सिंह ढिल्लन ने मुंबई में नई ऑडी क्यू-8 को लॉन्च किया। न्यू ऑडी क्यू-8 बाहर से स्पोर्टी लुक के साथ अंदर से आपको घर जैसी आरामदायक सहूलियतें देगी। ऑडी क्यू-8 में सीट मसाज फंक्शन भी है, जो आपकी थकान को दूर करने में मदद करेगा। इसके साथ ही ऑडी ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग और एयर क्वालिटी फ्रैगनेंस पैकेज के साथ आपके मूड को रिफ्रेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऑडी
- फोटो : Social Media
एक्सटीरियर डिजाइन में पैनोरमिक सनरूफ, फ्रेमलेस डोर्स और स्टैंडर्ड एचडी मैट्रिक्स एलईडी टेक्नोलॉजी रात को इसे एक खास लुक देगी। न्यू ऑडी में एक एक्सक्लूजिव फीचर उसका डिजिटलाइजेशन है। ‘माय ऑडी कनेक्ट’ एप आपको ऑडी के स्वास्थ्य के बारे में बताएगी और आपकी सुरक्षा का ख्याल भी रखेगी। ऑडी क्यू-8 की कीमत 1.33 करोड़ है। 3.0 लीटर टीएफएसआई इंजन के साथ यह 6 सेकेंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ लेगी।
विज्ञापन
5 of 5
ऑडी कार
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर विराट कोहली ने ऑडी क्यू-8 को लॉन्च किया। देश में इसके पहले खरीददार भी वही बने। इस मौके पर जब विराट से सवाल किया गया कि अपनी जिंदगी के कौन-से पल को आठ बार रिपीट करना चाहेंगे, तो विराट ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम में सेलेक्शन के रिजल्ट के दौरान मैं अपने घर पर अपनी मां के साथ टीवी देख रहा था। उस दौरान जैसे ही टीवी स्क्रीन पर मेरा नाम आया तो... उस पल को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। वह मेरी जिंदगी का सबसे अहम पल है। यह पल हर रोज आठ बार रिपीट हो तो भी कम है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।