{"_id":"e1cc90a203a6f14dad6012ba2f4d57e0","slug":"before-procession-of-son-ruptured-mother-bier","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, बेटे की बारात से पहले निकला मां का जनाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, बेटे की बारात से पहले निकला मां का जनाजा
Fri, 24 Jul 2015 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
Updated Fri, 24 Jul 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
देखिए, बेटे की बारात से पहले निकला मां का जनाजा
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेटे की मंगनी हो चुकी थी। बारात आने वाली थी कि इससे पहले ही कुछ ऐसा हुआ, मां का जनाजा घर से निकला। देखिए, पूरा मामला।
देखिए, बेटे की बारात से पहले निकला मां का जनाजा
2 of 5
घटना, पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ इलाके की है। यहां दलीप नगर की गली नंबर चार में पारिवारिक कलह से दुखी एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पहचान सुखजीत कौर (43) पत्नी सुरिंदर सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार सुखजीत कौर वीरवार सुबह ही अपनी अलग रहती सास के घर से अपने दूसरे मकान में सफाई करने के लिए आई थी। वहीं उसने फंदा लगा लिया।
देखिए, बेटे की बारात से पहले निकला मां का जनाजा
3 of 5
मृतका की मां शिंदर कौर पिता बलदेव सिंह, भाई राजवंत सिंह, राजिंदर सिंह निवासी गांव ककराला (पटियाला) और मौसी गुरमीत कौर ने बताया कि सुखजीत की शादी 22 साल पहले सुरिंदर सिंह से हुई थी। उसकी 16 साल की बेटी और 21 साल का बेटा है। सुखजीत कौर के ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और मारपीट भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखिए, बेटे की बारात से पहले निकला मां का जनाजा
4 of 5
गुरमीत कौर ने बताया कि एक महीना पहले सुखजीत कौर के बेटे विक्की (21) की मंगनी तय की गई थी। उसकी शादी के लिए ससुरालवाले उसे मायके से सोने के गहने लाने और शादी पर खर्च करने के लिए परेशान करते थे, जिससे घर में कलह रहता था। वीरवार सुबह भी सुखजीत कौर अपने सास के घर से दुखी होकर आई थी और उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
देखिए, बेटे की बारात से पहले निकला मां का जनाजा
5 of 5
वहीं मृतका के पति सुरिंदर कुमार ने बताया कि पड़ोसियों ने उसे घटना की खबर दी। उसने ही पत्नी को फंदे से नीचे उतारा। घर में किरायदारों से साफ सफाई को लेकर सुबह उसकी पत्नी की नोकझोंक हुई थी, जिस पर मैंने दोनों को समझाकर शांत कर दिया था। उसके बाद उसने अपने घर जाकर फंदा लगा लिया। मृतका के मायके वालों की मांग पर महिला का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।