{"_id":"6a9fd4fae1e45eab830b8611","slug":"video-gulzar-singh-suicide-case-villagers-outraged-by-aap-leader-jasveer-kaurs-remarks-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुलजार सिंह सुसाइड केस में आप नेता जसवीर कौर के 'एआई वीडियो' बयान पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलजार सिंह सुसाइड केस में आप नेता जसवीर कौर के 'एआई वीडियो' बयान पर भड़के ग्रामीण
दिड़बा के गांव तूरबंजारा में गुलजार सिंह आत्महत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं दिड़बा मार्केट कमेटी की चेयरपर्सन और 'आप' नेता जसवीर कौर को ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा।
गांव पहुंचीं चेयरपर्सन जसवीर कौर ने जैसे ही दावा किया कि मृतक गुलजार सिंह का वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाया गया है, वहां मौजूद लोग भड़क उठे। गुस्साए ग्रामीणों ने पंजाब सरकार और नेत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
गाड़ी के आगे लेटे ग्रामीण
माहौल तनावपूर्ण होते देख चेयरपर्सन ने जब मौके से निकलने का प्रयास किया, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और कई लोग कार के आगे ही लेट गए।
पुलिस ने कराया बचाव
मौके पर सादा कपड़ों में मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। प्रदर्शनकारियों को शांत कराकर और बीच-बचाव करके चेयरपर्सन की कार को सुरक्षित वहां से रवाना किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।