फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुनूनी बेटी को सलाम, छोटे से गांव से निकली और बन गई देश की टॉप शूटर, पिता की आंखें छलकीं

Thu, 16 Jan 2020 02:06 PM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 16 Jan 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Brave Daughter: International Shooter Anjali Choudhary Success Story
शूटर अंजली चौधरी - फोटो : अमर उजाला
पिता का दिल भर आया और उन्हें अपने संघर्ष के दिनों पर गर्व हुआ, जब उन्हें अपनी बेटी के देश के टॉप 10 शूटरों में शामिल होने की खबर मिली। जुनूनी बेटी के जज्बे को आप भी सलाम कीजिए।
Brave Daughter: International Shooter Anjali Choudhary Success Story
फाइल फोटो
शूटर अंजली चौधरी ने गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया गेम्स-2020 में 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में अचूक निशाना लगाते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया। गोल्ड जीतने पर अंजली के परिवार में जश्न का माहौल है। वहीं सिटी के शूटिंग खिलाड़ियों में भी जोश भर गया है। अंजली चौधरी डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में प्रथम वर्ष की छात्रा हैं और देश की टॉप-10महिला शूटरों की सूची में शामिल हैं।
Brave Daughter: International Shooter Anjali Choudhary Success Story
फाइल फोटो
अंजली चौधरी मूल रूप से हरियाणा के जिला पानीपत के गांव बटाना की रहने वाली हैं। इनके पिता महावीर सिंह छोटे किसान हैं और खेतीबाड़ी करके अपने घर का गुजारा करते हैं। करनाल के मधुबन के सनराइज स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज पहुंचीं। अंजली शूटिंग के तीनों फॉरमेट में खेलती हैं, जिनमें 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल, 50 मीटर फ्री पिस्टल के इवेंट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Brave Daughter: International Shooter Anjali Choudhary Success Story
फाइल फोटो
अंजली के पिता महावीर सिंह भावुक होते हुए कहते हैं कि जिस स्कूल में बेटी ने पढ़ाई की, उसी में शूटिंग रेंज भी बनी हुई थी। यहीं से उसने शूटिंग में हिस्सा लेना शुरू किया। मुझे पता नहीं था कि शूटिंग काफी महंगा खेल है। लेकिन बेटी के इस तरह खेल के प्रति लगाव को देखते हुए मैंने पहले कर्जा लिया और फिर अपना एक प्लॉट तक बेच डाला। इन पैसों से अपनी बेटी को अभ्यास करने के लिए सामान खरीद कर दिया, पर उस वक्त पर आज मुझे गर्व है।
विज्ञापन
Brave Daughter: International Shooter Anjali Choudhary Success Story
फाइल फोटो
बता दें कि खेलो इंडिया गेम्स का यह तीसरा एडिशन है और तीनों में ही शूटर अंजली ने मेडल जीते हैं। उन्होंने पहले वर्ष 2018 में सिल्वर मेडल, दूसरे वर्ष 2019 में सिल्वर मेडल और तीसरे वर्ष 2020 में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इसी बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अंजली चौधरी का नाम देश की टॉप-10 महिला शूटिंग खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed