सब्सक्राइब करें

किशोर की हत्या कर जला दिया शव, मजबूत दिल वाले ही देखें

ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Thu, 01 Oct 2015 08:00 AM IST
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर जला दिया शव, मजबूत दिल वाले ही देखें

brutal murder of teenager and burned body in center of colony

पानीपत में महिला का अधजला शव मिलने का मामला अभी तक सुलझा भी नहीं था कि भिवानी में किशोर का जला हुआ शव ‌मिला। दरअसल हरियाणा के भिवानी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या कर कॉलोनी के बीचोबीच शव को जला दिया। जब दुर्गंध फैलने लगी तब जाकर लोगों को वारदात का पता चला। शव जलता देख कॉलोनीवासियों ने पुलिस को सूचना दी। शव अधिक जलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी कि वह पुरुष का है या महिला का।

Trending Videos

किशोर की हत्या कर जला दिया शव, मजबूत दिल वाले ही देखें

brutal murder of teenager and burned body in center of colony

हालांकि कयास लगाए जा रहे है कि शव 17-18 वर्षीय किसी किशोर का हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि कही और हत्या कर शव यहां जलाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रेफर कर दिया। बुधवार सुबह भारत नगर में पार्षद मांगेराम के मकान के पास खाली प्लॉट में आग लगी थी। कॉलोनी वासियों ने सुबह पांच बजे आग देखी, मगर कचरे के ढेर में आग सोचकर सभी ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर जला दिया शव, मजबूत दिल वाले ही देखें

brutal murder of teenager and burned body in center of colony

सुबह करीब साढ़े छह-सात बजे कॉलोनी में दुर्गंध फैली तो कॉलोनी वासियों ने घर की छतों से देखा, जिस जगह आग जल रही थी वहां शव जल रहा था। इसके बाद कॉलोनी वासी एकत्रित हुए और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर डीएसपी अशोक बख्शी, शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर संजीव कुमार, जैन चौक चौकी इंचार्ज एसआई अत्तर सिंह ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया।

किशोर की हत्या कर जला दिया शव, मजबूत दिल वाले ही देखें

brutal murder of teenager and burned body in center of colony

शव इतनी बुरी तरह जला था कि पहचान ही नहीं हो पा रही थी कि शव महिला का है या पुरुष का। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है। इस कड़ी में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। मृतक के हाथ में एक ब्रेसलेट मिला है, जिस पर विकास लिखा है। पुलिस अब क्षेत्र में लापता युवकों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मृतक की पहचान हो जाएगी।

विज्ञापन

किशोर की हत्या कर जला दिया शव, मजबूत दिल वाले ही देखें

brutal murder of teenager and burned body in center of colony

जिस जगह शव जला हुआ है वहां आसपास काफी झाड़ियां है, मगर शव ही जला है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि शव पर कोई केमिकल डालकर या घी डालकर आग लगाई गई है, जिस कारण सिर्फ शव में ही आग लगी। हालांकि पुलिस का कहना है कि झाड़ियां हरी है। इस कारण नहीं जली।
अशोक बख्शी, डीएसपी हेड क्वार्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। शव किसी 16-17 साल के लड़के का लग रहा है। फिलहाल पहचान नहीं हुई और पहचान के प्रयास किए जा रहे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed