सब्सक्राइब करें

कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखिए क्रूरता भरी तस्वीरें

ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Thu, 01 Oct 2015 07:59 AM IST
विज्ञापन

कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखिए क्रूरता भरी तस्वीरें

lathicharge of police on congress supporters during protest

विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। देखिए पुलिस की क्रूरता बयां करती तस्वीरें।

Trending Videos

कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखिए क्रूरता भरी तस्वीरें

lathicharge of police on congress supporters during protest

दरअसल बठिंडा में लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू अपने साथियों के साथ कृषि दफ्तर को ताला लगाने और प्रभावित मोर्चे पर बैठे किसानों का समर्थन करने पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेसियों ने विभाग के जिला मुख्यालय के शीशों से तोड़फोड़ की। साथ ही मेन गेट को भी तोड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखिए क्रूरता भरी तस्वीरें

lathicharge of police on congress supporters during protest

इसके बाद कांग्रेसी डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के पास धरना लगाने को रवाना हुए ही थे तो पुलिस ने नेशनल हाईवे 64 को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। वहीं कांग्रेसी गलियों से होते डीसी कार्यालय तक पहुंच गए। वहां पर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर तैनात पुलिस फोर्स ने कांग्रेसियों को पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह न माने तो पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा।

कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखिए क्रूरता भरी तस्वीरें

lathicharge of police on congress supporters during protest

इसमें सांसद बिट्टू की पगड़ी भी उतर गई। कुछ कांग्रेसियों को अंदरूनी चोटें भी आई हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कुछ समय बाद छोड़ दिया। डीसी कार्यालय के पास प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के हलका मौड मंडी के प्रभारी भूपिंदर सिंह गोरा स्थिति को भांपते मौके से निकल गए।

विज्ञापन

कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखिए क्रूरता भरी तस्वीरें

lathicharge of police on congress supporters during protest

किसानों नेताओं ने सांसद रवनीत बिट्टू की ओर से कृषि विभाग के जिला मुख्यालय में तोड़फोड़ की निंदा की। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब सरकार उनको कपास की फसल का उचित मुआवजा नहीं देती तब उनका मोर्चा जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी का अपने मोर्चे में दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed