{"_id":"69d647c87ac1b581a502b418","slug":"haryana-assembly-officials-to-receive-ai-training-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-990403-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा विधानसभा के अधिकारियों को मिलेगा एआई का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा विधानसभा के अधिकारियों को मिलेगा एआई का प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को अब आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग दी जाएगी। 9 और 10 अप्रैल को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 विजन के तहत कराया जा रहा है।
इसमें ओम बिरला और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की अहम भूमिका रही है। प्रशिक्षण रोजाना करीब 4 घंटे का होगा और इसके लिए दो बैच बनाए गए हैं। पहले बैच का प्रशिक्षण सुबह 9:15 बजे से और दूसरा बैच का दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। सभी अधिकारियों को समय से पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण को लेकर मंगलवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और हिपा के महानिदेशक मनोज यादव के बीच बैठक हुई थी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बिना जरूरी कारण छुट्टी न लें क्योंकि यह प्रशिक्षण अनिवार्य है।
Trending Videos