सब्सक्राइब करें

कहीं आपका बच्चा यौन शोषण का शिकार तो नहीं...ऐसे पहचानें और सावधानी बरतें

टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Aug 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
child rape, sexual harassment, child abusing, pocso act
बच्चों का यौन शोषण
क्या आपके बच्चे का स्वभाव बदल रहा है। वह बुरे सपने देखता है, उठकर चिल्लाने लगता है तो समझें कि वो यौन शोषण का शिकार हो रहा है। जानिए ऐसे ही और लक्षण।
Trending Videos
child rape, sexual harassment, child abusing, pocso act
बच्चों का यौन शोषण
बच्चा विचलित रहने लगा है या अजीब हरकतें करता है। खाने से मना करना करता है। भूख कम हो गई है, कुछ निगलने में मुश्किल महसूस होती है। अचानक गुस्सा होने या खुद को असुरक्षित महसूस करने लगा है। क्ल्यू मिलने पर यौन संबंधी चर्चा करना चाहता है। उसे कुछ स्थानों या लोगों से अजीब सा डर पैदा होता है। किसी व्यस्क या बड़े बच्चे के साथ साझा रहस्य को चर्चा करने से रोकना।
विज्ञापन
विज्ञापन
child rape, sexual harassment, child abusing, pocso act
बच्चों का यौन शोषण - फोटो : डेमो फोटो
यौन और भयावह चीजों को लिखना, ड्राइंग करना, खेलना और सपने आना, किसी बड़े दोस्त के बारे में बात करना, अचानक पैसे, खिलौने और उपहार की बिना किसी कारण मांग करना, प्रतीकात्मक रूप में शरीर के बारे में बुरा या गंदा सोचना और बड़े व्यक्ति की तरह यौन संबंधी व्यवहार या भाषा बोलना आदि ऐसे लक्ष्ण है जो साबित करते हैं कि  आपका बच्चा यौन शोषण का शिकार है।
 
child rape, sexual harassment, child abusing, pocso act
बच्चों का यौन शोषण
चाइल्ड राइट्स कमीशन की एडवाइजरी जारी
पॉक्सो एक्ट के तहत यौन शोषण मामले में तुरंत रिपोर्ट जरूरी है। यह बात पेरेंट्स, डॉक्टर्स और स्कूल प्रबंधकों पर भी लागू होती है। अगर कोई इस तरह की जानकारी छिपाता है तो वह भी कानून का उल्लंघन कर रहा है। जिसे इस बारे में जानकारी है वह सीधे पुलिस और मजिस्ट्रेट को शिकायत दे सकता है।
विज्ञापन
child rape, sexual harassment, child abusing, pocso act
बच्चों का यौन शोषण
झूठी सूचना या शिकायत भी अपराध
यौन शोषण की जानकारी होने के बावजूद कमीशन या पुलिस को जानकारी न देने वाले के लिए भी सजा का प्रावधान होगा। इसके तहत उसे 6 महीने से 1 साल सजा, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। पॉक्सो एक्ट के तहत झूठी सूचना या शिकायत देने वाले के खिलाफ 6 माह सजा, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। बच्चे के खिलाफ झूठी सूचना देने पर एक साल की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed