फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केकड़ा का कबूलनामा: 15 हजार रुपये में की थी मूसेवाला की रेकी, पूछताछ में कई और राज खोले

Fri, 10 Jun 2022 08:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jun 2022 08:22 PM IST
विज्ञापन
Big reveals by Sandeep in Sidhu Moosewala murder case
संदीप उर्फ केकड़ा और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : अमर उजाला

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में गिरफ्तार संदीप उर्फ केकड़ा ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। केकड़ा ने बताया कि उसने मूसेवाला की खबर देने के लिए 15 हजार रुपये लिए थे लेकिन उसने मूसेवाला की हत्या में शामिल होने की किसी भी बात से इंकार किया है। पंजाब पुलिस के सामने पूछताछ में पस्त हुए केकड़ा ने माना है कि उसने इससे पहले भी कई बार मूसेवाला की रेकी कर चुका है। बता दें कि केकड़ा 11 जून तक पुलिस रिमांड पर है। पंजाब पुलिस ने छह जून को केकड़ा को गिरफ्तार किया था। केकड़ा सिरसा के कालांवाली का रहने वाला है और उस पर आरोप है कि उसने सिद्धू मूसेवाला की जासूसी की वह हत्या से पहले मूसा गांव में था।

Big reveals by Sandeep in Sidhu Moosewala murder case
Sidhu Moose Wala murder - फोटो : अमर उजाला

केकड़ा के अलावा पंजाब पुलिस ने हरकमल सिंग रानु नाम के एक शख्स को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हरकमल के दादा गुरचरण ने खुद पुलिस को सौंपा है। अब पुलिस इस हत्याकांड में हरकमल की भूमिका की जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि केकड़ा ने 13 बार कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से बात की थी। 29 मई के दिन केकड़ा ने जानकारी लीक की थी जिसके बाद मूसेवाला की गोल्डी के इशारे पर हत्या कर दी गई थी। केकड़ा ने बताया था कि उनके पास सिक्योरिटी और बुलेट प्रूफ गाड़ी भी नहीं है।

Big reveals by Sandeep in Sidhu Moosewala murder case
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

केकड़ा पर ये हैं आरोप
पुसिल सूत्रों के मुताबिक केकड़ा ने ही शूटर्स को मूसेवाला की हर डिटेल दी थी। बताया जा रहा है कि केकड़ा के तार सचिन बिश्नोई से जुड़े हैं और सचिन लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है। सचिन ने मूसेवाला की जासूसी के लिए केकड़ा की मदद ली थी

विज्ञापन
विज्ञापन
Big reveals by Sandeep in Sidhu Moosewala murder case
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

मौसी के पास कुछ दिन पहले ही रहकर आया था केकड़ा
केकड़ा उर्फ संदीप की मौसी सिद्धू मूसेवाला गांव में रहती है और केकड़ा कई बार उसके पास ही वहां पर जाकर रहा करता था। ऐसे में गांव तख्तमल निवासी निक्कू ने उसके साथ दोस्ती की थी और कई बार पहले भी वह निक्कू के साथ सिद्धू मूसेवाला के गांव जा चुका था। कुछ दिन पहले ही केकड़ा मूसेवाला गांव निवासी अपनी मौसी के घर रहने के लिए गया था। इसके बाद 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने के लिए निक्कू केकड़ा को अपने साथ ले गया और उसकी जानकारी हत्यारों को दी थी।

विज्ञापन
Big reveals by Sandeep in Sidhu Moosewala murder case
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल

बेबस पिता बोला- बेटी हो चुकी है विवाह लायक लेकिन दोनों को नहीं कोई चिंता
केकड़ा का पिता दिहाड़ी मजदूरी करता है। मां की काफी समय पहले ही मौत हो गई है। जबकि उसके घर में उसकी एक बहन और एक छोटा भाई है। वहीं उसके पिता ने बताया कि वह दिहाड़ी का काम करता है और घर पर उसकी बेटी विवाह लायक हो चुकी है लेकिन उसके दोनों बेटे नकारा हैं। दोनों की घर से फरार रहते हैं। पुलिस उसे पकड़ कर ले गई इसके बाद में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed