फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mumbai Crime Branch team reaches Shahjahanpur to investigate the attack on Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शाहजहांपुर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम, युवक और उसकी मां से पूछताछ, फोन जब्त

Mon, 26 Oct 2026 10:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 10:13 AM IST
सार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम रविवार को पुवायां पहुंची। टीम ने एक युवक और उसकी मां से पूछताछ की। टीम ने उसका फोन जब्त किया है। 

विज्ञापन
Mumbai Crime Branch team reaches Shahjahanpur to investigate the attack on Tiger Shroff
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की जांच के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम रविवार को शाहजहांपुर के पुवायां पहुंची। टीम ने कुरगंजा गांव के एक युवक और उसकी मां से पूछताछ की। इस मामले में तीन अन्य की तलाश की जा रही है। मुंबई पुलिस और स्थानीय पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक कुरगंजा के जिस युवक से पूछताछ की गई, वह सोनीपत में बीस दिन रहा है। पुलिस उसका फोन जब्त कर  डाटा खंगाल रही है। युवक की मां ने बताया कि बेटे ने एक मोबाइल फोन खरीदा था। पुलिस ने उसी के बारे में पूछताछ की। महिला ने बताया कि उनका बेटा तीन अन्य युवकों के साथ पुताई करने सोनीपत गया था, वह पांच दिन पहले ही घर लौटा है। मुंबई पुलिस टीम के एक सदस्य ने बताया कि वे मामले में जांच के लिए आए हैं। उन्होंने ज्यादा जानकारी देने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ पर हमले में हरियाणा के सोनीपत के कुणाल और सुमित पकड़े गए हैं। सूत्र के मुताबिक शूटरों को सोनीपत के ही एक शख्स ने रकम दी थी। उसी शख्स के खाते से किसी तरह का जुड़ाव पुवायां निवासी इन युवकों का निकला है। हालांकि अब तक युवकों का आरोपियों या उनके मददगारों से कोई सीधा जुड़ाव पुष्ट नहीं हुआ है। वहीं, एसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि मुंबई पुलिस के आने की उन्हें जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed