{"_id":"62a76af075e2ad25ad24a5c0","slug":"father-killed-six-month-old-child-in-zirakpur-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पापा! मेरा गुनाह क्या था: छह माह के दुधमुंहे को पिता ने मार डाला, शव के पास बैठा रहा, जवाब सुनकर मां के होश उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पापा! मेरा गुनाह क्या था: छह माह के दुधमुंहे को पिता ने मार डाला, शव के पास बैठा रहा, जवाब सुनकर मां के होश उड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक बेरहम बाप ने अपने छह माह के बच्चे का मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पति-पत्नी का गृह क्लेश उनके बच्चे की मौत का कारण बन गया। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मामला पंजाब के जीरकपुर के वीआईपी रोड पर स्थित पेंटा होम्स सोसायटी का है।
2 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को दी शिकायत में नीतिका (26) निवासी पेंटा होम्स सोसायटी ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2020 में अभिषेक शर्मा निवासी देहरादून (उत्तराखंड) के साथ हुई थी। जनवरी 2022 में उसने एक बेटे को जन्म दिया और उसका नाम सार्थक रखा। उसका अपने पति के साथ लड़ाई-झगड़ा रहता था। 11 जून को वह अपने पति के साथ ससुराल में एक फंक्शन में गई थी। इस दौरान उनका ससुराल परिवार के साथ झगड़ा हो गया। इस वजह से वह रात को दो बजे ही वहां से चल पड़े और सुबह छह बजे वीआईपी रोड पर स्थित पेंटा होम्स पहुंचे।
3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां पर घर पहुंचते ही आपस में दोबारा झगड़ा शुरू हो गया और उसके पति ने उसे घर से बाहर निकालकर अंदर से कुंडी लगा ली। पति ने बच्चे को अपने पास ही रख लिया और इसके बाद कुंडी न खोलने पर वह अपनी बहन के घर ढकोली चली गई। जब वह शाम को घर वापस आई तो घर पर ताला लगा था। इसके बाद जब वह अगले दिन घर वापस आई तो देखा दरवाजा खुला था और उसका पति भी वहीं बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जब उसने बिस्तर पर लेटे अपने बच्चे को उठाया तो वह सांस नहीं ले रहा था। तभी पति ने बताया कि उसने मुंह दबाकर बच्चे को मार दिया है। इसके बाद मृतक बच्चे की मां नीतिका ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच उसके पति को हिरासत में लेकर बच्चे का शव सिविल अस्पताल डेराबस्सी के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हमें सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के पति को हिरासत में ले लिया और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। जिस समय उसके पति ने अपने बच्चे की हत्या की है वह नशे की हालत या डिप्रेशन का शिकार था। इसकी गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -दीपिंदर सिंह बराड़, एसएचओ, जीरकपुर।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।