फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 घंटे में खुला राज: कूड़े में दबी मिली युवक की लाश, पत्नी की खौफनाक साजिश में फंसा, दूधवाले संग मिल दी दर्दनाक मौत

Tue, 14 Jun 2022 01:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Jun 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
Patiala police solved the mystery of murder of a youth
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के पटियाला में खून से सनी एक आल्टो कार मिलने व इसके मालिक की गुमशुदगी की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक कार मालिक युवक का कत्ल हो गया था और इस वारदात को युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इनकी निशानदेही पर युवक के शव को घन्नौर रोड पर गांव नूरखेड़ियां के नजदीक कूड़े के डंप में खुदाई करके मजिस्ट्रेट की हाजिरी में बरामद कर लिया है।

Patiala police solved the mystery of murder of a youth
कूड़े के ढेर में दबी लाश - फोटो : अमर उजाला

यह है पूरा मामला
पुलिस ने सूचना के आधार पर खून से सनी एक आल्टो कार को तिकोनी मार्केट के सामने अर्बन इस्टेट फेज-दो के नजदीक से बरामद की थी। मौके पर पहुंचे कार मालिक के पिता बलदेव सिंह निवासी बलबीर कालोनी नजदीक गांव चौरा ने पुलिस को बताया कि यह कार उनके लड़के कासिम मोहम्मद (32) की है, जो पंचकूला में एक कार कंपनी में बतौर सुपरवाइजर नौकरी करता है। 

Patiala police solved the mystery of murder of a youth
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

शनिवार रात करीब आठ बजे वह यह कहकर अपनी कार में घर से निकला था कि अपने दोस्त की पार्टी में जा रहा है। बाद में वह वापस घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। रविवार को कासिम मोहम्मद की तलाश के दौरान उसकी कार पटियाला के अर्बन इस्टेट फेज-दो एरिया के नजदीक मिली थी। कार में कासिम मोहम्मद नहीं था और चालक साइड पिछली खिड़की पर और कार के अंदर काफी खून था। इस केस में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल के इरादे से अगवा करने के आरोप में केस दर्ज किया और जांच शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Patiala police solved the mystery of murder of a youth
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

घर में दूध देता था आरोपी
एसपी (देहात) महिताब सिंह ने बताया कि जांच दौरान सामने आया है कि लापता कासिम मोहम्मद की पत्नी रजिया बेगम के पिछले तीन-चार वर्षों से गांव नूरखेड़ियां के रहने वाले सुखदीप सिंह के साथ संबंध थे। दरअसल, सुखदीप सिंह उनके घर में दूध डालने का काम करता था और दोनों के बच्चे भी साथ में ही पढ़ते थे। 

विज्ञापन
Patiala police solved the mystery of murder of a youth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दोनों ने अपने रास्ते से कासिम मोहम्मद को हटाने के लिए कत्ल की साजिश रची। बहाने से कासिम मोहम्मद को बुलाकर आरोपियों ने कार में ही खंजर से वार करके उसका कत्ल कर दिया। बाद में उसके शव को आरोपी ने अपने गांव नूरखेड़ियां के नजदीक कूड़े के डंप में दबा दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि पता लगाया जा सके कि वारदात को कोई और शामिल है या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed