फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: बहाने से ले जाकर पति ने किया पत्नी का ये हश्र, बस एक शक ने उजाड़ दीं खुशियां

Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of killing wife in Patiala of Punjab
मृतक महिला की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

दरगाह पर माथा टेकने के बहाने ले जाकर पत्नी को भाखड़ा नहर में धक्का देकर उसका कत्ल करने का मामला सामने आया है। मामला पंजाब के पटियाला का है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले में विवाहिता की मां के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फुला देवी निवासी विर्क कॉलोनी पटियाला ने पुलिस को बयान दिया है कि बेटी रंजना (22) की शादी करीब दो साल पहले संजू निवासी अमन नगर नजदीक डीसीडब्लयू पटियाला के साथ हुई थी। 

Husband accused of killing wife in Patiala of Punjab
भाखड़ा नहर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दोनों का प्रेम विवाह था। 9 जून 2022 को उसकी बेटी व दामाद हरिद्वार में स्नान करने के बाद वापस उसके घर आए। आरोपी दामाद संजू ने बताया कि वह उसकी लड़की रंजना का कत्ल करने के लिए उसे हरिद्वार लेकर गया था लेकिन फुला देवी ने समझा कि शायद दामाद मजाक कर रहा है। उसी दिन शाम करीब छह बजे आरोपी संजू अपनी पत्नी के साथ अपने घर चला गया।

Husband accused of killing wife in Patiala of Punjab
- फोटो : अमर उजाला

बाद में पता लगा कि वह दोनों किसी दरगाह पर माथा टेकने गए हैं। अगले दिन 10 जून को जब फुला देवी ने आरोपी दामाद को फोन कर रंजना के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह दरगाह पर उससे लड़कर कहीं चली गई है और अब तक घर वापस नहीं लौटी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband accused of killing wife in Patiala of Punjab
भाखड़ा नहर - फोटो : फाइल

फुला देवी ने आरोप लगाया कि दामाद अक्सर उसकी बेटी के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर वह उसके साथ मारपीट भी करता रहता था। फुला देवी ने आरोप लगाया कि दरगाह पर माथा टेकने के बहाने संजू ने ही उसकी बेटी को गांव अबलोवाल के पास भाखड़ा नहर में धक्का देकर कत्ल कर दिया है।

विज्ञापन
Husband accused of killing wife in Patiala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने इस बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कत्ल व लाश को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उधर, विवाहिता के शव को खन्नौरी नहर से पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक विवाहिता के शव की परिवार वालों ने शिनाख्त कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed