{"_id":"6ade7357ba54f770e00a2bea","slug":"woman-dies-after-faith-healing-ritual-vomits-blood-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166610-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: झाड़-फूंक के बाद महिला की माैत, खून की उल्टी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: झाड़-फूंक के बाद महिला की माैत, खून की उल्टी हुई
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। किला थाना क्षेत्र की हनुमान कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता रेनू की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, महिला शनिवार को सनौली रोड स्थित शिव चौक के पास एक बाबा से झाड़-फूंक कराने गई थी। घर लौटने के करीब आधे घंटे बाद तबीयत बिगड़ गई। उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
रेनू के पति इंद्र ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला है और पल्लेदारी करता है। उसकी पत्नी रेनू (30) को करीब एक महीने से खांसी और बुखार था।
डॉक्टरों से इलाज कराने के बावजूद उसे आराम नहीं मिला था। इंद्र के अनुसार, शनिवार को रेनू की तबीयत ठीक थी। वह अपनी बड़ी बहन मीना के साथ सनौली रोड स्थित शिव चौक के पास झाड़-फूंक कराने गई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि वहां से लौटने के करीब आधे घंटे बाद रेनू की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह खड़े-खड़े गिर पड़ी। उसे खून की उल्टी हुई और नाक से भी खून बहने लगा। परिजन उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेनू के परिवार में 10 साल का बेटा, छह साल की बेटी और डेढ़ महीने की बच्ची है। उसकी मौत से तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।
किला थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।