फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gang Land Punjab: मूसेवाला की मौत का बदला लेने को एकजुट हुए सात गैंग, लॉरेंस बिश्नोई के भांजे ने दिया ये चैलेंज 

Fri, 03 Jun 2022 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Jun 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
Fear of gang war increased in Punjab after murder of singer Sidhu Moosewala 
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब पंजाब में गैंगवार छिड़ने की आशंका बढ़ गई है। सात अलग-अलग गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने का एलान कर दिया है। वहीं गुरुवार को खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा बताने वाले सचिन बिश्नोई ने एक टीवी चैनल को फोन कर मूसेवाला के पक्षधर गैंगस्टरों को सामने आकर लड़ने की चुनौती दे दी है।



मूसेवाला को लेकर गैंगवार छिड़ने का खुलासा कुख्यात गैंगस्टर भूप्पी राणा के खुलकर सामने आने के साथ हुआ है। राणा ने कहा है कि वह सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला लेगा। इसके साथ ही उसने मूसेवाला के कातिलों का पता बताने वालों के लिए पांच लाख रुपये इनाम की भी घोषणा की है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये राणा ने कहा कि कातिल पंजाब या कनाडा या अमेरिका बैठा हो, उसके बारे में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। राणा ने मूसेवाला की हत्या का बदला लेने के लिए दविंदर बंबीहा, नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया, कौशल चौधरी, गौंडर, सुनील राठी और शेरा खुब्बन गैंग को भी अपने साथ बताया है। बंबीहा ग्रुप ने भी सोशल मीडिया पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की बात कही है।

Fear of gang war increased in Punjab after murder of singer Sidhu Moosewala 
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भूप्पी राणा ने लिखा- पंजाबी इंडस्ट्री में जट्ट की तूती बोलती थी। लॉरेंस और गोल्डी बराड़ झूठे फेम के लिए कहते हैं कि मूसेवाला ने गुरलाल बराड़ और विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल में बंबीहा ग्रुप की मदद की। यह बात झूठी है। हम जो भी करते हैं, अपने दम पर करते हैं। लॉरेंस ग्रुप जो भी करता है, उसे अपने मरे लोगों के साथ जोड़ देता है। भूप्पी राणा ने लिखा- जिसने भी मूसेवाला के कत्ल में मदद की एक-एक से हिसाब लिया जाएगा। सिद्धू के परिवार, दोस्त और प्रशंसकों से हमारी हमदर्दी है। हम सिद्धू को वापस नहीं ला सकते लेकिन मौत का बदला जरूर लेंगे। 



 
Fear of gang war increased in Punjab after murder of singer Sidhu Moosewala 
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram
उल्लेखनीय है कि भूप्पी राणा गैंग और लॉरेंस गैंग के बीच पुरानी दुश्मनी है। दोनों गैंग के बीच जेल के अंदर तक मारपीट हो चुकी है। भूप्पी राणा पर हरियाणा और पंजाब में कत्ल समेत कई अपराधों के 25 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fear of gang war increased in Punjab after murder of singer Sidhu Moosewala 
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
दिल्ली एनसीआर में गैंगस्टर नीरज बवाना ने भी मूसेवाला की हत्या का बदला लेने का एलान किया है। नीरज बवाना को डी कंपनी का करीबी माना जाता है और यह कहा जाता है कि तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के कत्ल के लिए डी कंपनी ने नीरज बवाना से ही संपर्क कर सुपारी दी थी। जेल अधिकारियों ने इसकी भनक लगने के बाद तिहाड़ जेल में सुरक्षा बढ़ा दी और छोटा राजन को जेल के दूसरे एरिया में शिफ्ट कर दिया था। बवाना गैंग के पास 300 से ज्यादा शूटर हैं। वह भी तिहाड़ जेल में बंद है। लॉरेंस और बवाना गैंग के बीच कई बार टकराव भी हो चुका है।
 
विज्ञापन
Fear of gang war increased in Punjab after murder of singer Sidhu Moosewala 
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
दूसरी ओर, लॉरेंस बिश्नोई के कथित भांजे सचिन बिश्नोई ने गुरुवार को फोन कॉल के दौरान कहा कि जो सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उन्हें (बिश्नोई गैंग) को चैलेंज कर रहे हैं, उनमें से किसी का लेवल हमारे बराबर नहीं है। उसने कहा कि हमने सिद्धू मूसेवाला को मार दिया है और जो कुछ बाकी बचे हैं, उन्हें भी हम मार देंगे। उसने कहा कि जो हमें धमकियां दे रहे हैं, उनके दो दिन तो बीत चुके हैं। अगर इनमें कोई बात है तो हमसे सामने आकर लड़ लें। बस इतना बता दें कि कहां आकर लड़ना है। जल्दी ही सबको पता चल जाएगा कि हम किसे मारने वाले हैं। यह दो दिन में मनकीरत औलख को मारने की बात कह रहे थे, कुछ नहीं कर सके। अब इनमें से ही कोई एक मरेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed