फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR against assistant teacher over allegations of obscene chat with minor student

Lucknow News: नाबालिग छात्र से अश्लील चैट का आरोप, सहायक शिक्षक पर एफआईआर

Thu, 10 Sep 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
FIR against assistant teacher over allegations of obscene chat with minor student
लखनऊ। ला मार्टिनियर कॉलेज के सहायक शिक्षक नागेश शुक्ला पर नाबालिग छात्र से अश्लील चैट करने का आरोप लगा है। प्रधानाचार्य गैरी डोमिनिक एवरेट की तहरीर पर पांच सितंबर को गौतमपल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया छात्र के अभिभावक ने कुछ दिन पहले सहायक शिक्षक नागेश शुक्ला के खिलाफ शिकायत की थी। छात्र के पिता ने कुछ दिन पहले घर में बेटे के मोबाइल में अश्लील चैट देखी। व्हॉट्सएप की जांच की तो पता चला कि तो अश्लील चैट नागेश शुक्ला की थीं। वह कई दिन से बच्चे से गंदी बातें कर रहा था। पिता ने बेटे को फटकारा और चैट की डिटेल और स्क्रीन शॉट ले लिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र के पिता की शिकायत के आधार पर विभागीय जांच की गई तो आरोपी सहायक शिक्षक दोषी मिला। ऐसे में उन्होंने गौतमपल्ली थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि बच्चे के पिता से गौतमपल्ली पुलिस ने स्क्रीन शॉट व अन्य जानकारी मांगी हैं। मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed