{"_id":"5a50a31f4f1c1b18758b4cf4","slug":"money-transferred-from-account-without-asking-otp-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन फ्रॉड: बिना OTP नंबर पूछे खाते से लाखों निकले, मैसेज तक नहीं आया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन फ्रॉड: बिना OTP नंबर पूछे खाते से लाखों निकले, मैसेज तक नहीं आया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Jan 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Cyber frauds
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देखिए, साइबर हैकर्स किस तरह से लोगों के पैसों पर हाथ साफ कर रहे हैं वो भी बिना कोई OTP नंबर पूछे।
2 of 8
Cyber frauds
दरअसल, अपनी शादी के लिए चंडीगढ़ की एक युवती ने मेहनत करके एक लाख 20 हजार रुपये जमा किए, लेकिन उसका बैंक खाता साइबर हैकर्स के निशाने पर आ गया। हैकर्स ने उसके खाते से एक ही दिन में एक लाख 20 हजार रुपये गायब कर दिए। इतना नहीं बैंक खाते से पैसे निकलते रहे, लेकिन खाता धारक को कोई एसएमएस अलर्ट भी नहीं आया।
Trending Videos
3 of 8
साइबर क्राइम
- फोटो : self
अलर्ट नहीं आया, पैसे जमा कराने गई तो पता चला
अंशु की शिकायत के मुताबिक वह 24 नवंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-41 स्थित एसबीआई की ब्रांच में चार हजार रुपये जमा करवाने गई थी। पैसे जमा कराने के बाद जब उसने पासबुक अपडेट करवाई तो पता चला कि एक दिन पहले उसके खाते से एक लाख 20 हजार रुपये गायब हो चुके थे। 40-40 हजार की तीन ट्रांजक्शन ग्वालियर में किसी व्यक्ति के खाते में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
cyber crime
अंशु बाला मूल रूप से पंजाब के मलोट की रहने वाली है और चंडीगढ़ में एक इवेंट प्लानिंग कंपनी में काम करती है। इसी कंपनी में काम कर उसने अपनी शादी के लिए पैसे जुटाए। चूंकि उसके पिता नहीं हैं तो खुद ही उसे खर्च उठाना है। अंशु के मुताबिक 13 जनवरी को उसकी शादी है।
विज्ञापन
5 of 8
साइबर क्राइम
- फोटो : self
इस क्राइम के बारे में बैंक को भी शिकायत दी और 27 नवंबर को बैंक लोकपाल को शिकायत दर्ज कराने के अलावा 30 नवंबर को पुलिस को भी लिखित में शिकायत दी। बैंक और लोकपाल को शिकायत किए एक महीने से ज्यादा हो गया, लेकिन अब तक कोई हल नहीं किया। बैंक अधिकारी तो अब फोन भी नहीं उठाते। अब मलोट से बार-बार चंडीगढ़ आना भी संभव नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।