फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा खुलासा: लॉरेंस ने कबूला- कब मिली थी मूसेवाला की हत्या की खबर, किसने किया कत्ल यह भी बताया

Sat, 18 Jun 2022 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 Jun 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sidhu Moosewala Murder Lawrence Bishnoi made big revelations during interrogation
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली की तिहाड़ जेल को भारत की सबसे सुरक्षित जेल का दर्जा प्राप्त है लेकिन कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को इस जेल में भी मोबाइल फोन जैसी सुविधा आसानी से उपलब्ध थी। इसी के सहारे उसने करीब दो माह तक तिहाड़ से ही गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से बातचीत की और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची। वहीं लॉरेंस से पूछताछ के आधार पर पंजाब पुलिस ने बिहार से एक गैंगस्टर मोहम्मद राजा हुसैन को भी गिरफ्तार किया है। लॉरेंस ने बताया कि उसके गैंग ने मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए  सिद्धू मूसेवाला की हत्या की है। मगर उसने इस हत्याकांड में सीधे तौर पर अपना हाथ होने से फिर इनकार किया है।

Sidhu Moosewala Murder Lawrence Bishnoi made big revelations during interrogation
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

पंजाब पुलिस की पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई ने तिहाड़ जेल में अपने पास मोबाइल होने और वहां से गोल्डी बराड़ से बात करने के सवालों पर नकारात्मक जवाब दिया है लेकिन इस मामले में जब दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ में ही बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से पूछताछ की थी तो उसने बताया था कि लॉरेंस मोबाइल पर गोल्डी बराड़ से बातें करता था और दोनों के बीच करीब दो माह तक बातचीत चली।

Sidhu Moosewala Murder Lawrence Bishnoi made big revelations during interrogation
लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : एएनआई

इस बीच पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के आधार पर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने बिहार के गोपालगंज इलाके से मोहम्मद राजा हुसैन नामक एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ के दौरान इस गैंगस्टर के नाम का खुलासा किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने उसे बिहार के गोपालगंज से काबू कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moosewala Murder Lawrence Bishnoi made big revelations during interrogation
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला

मोहम्मद राजा हुसैन को लॉरेंस और गोल्डी बराड़ का साथी बताया जाता है। उसे पंजाब लाया जा रहा है। इस तरह मूसेवाला हत्याकांड में अब तक पंजाब पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में लॉरेंस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कारणों संबंधी सवालों के जवाब में पुलिस को बताया है कि मूसेवाला की हत्या पैसे के लिए नहीं की गई और न ही मूसेवाला से प्रोटेक्शन मनी ही मांगी गई थी। 

विज्ञापन
Sidhu Moosewala Murder Lawrence Bishnoi made big revelations during interrogation
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : फाइल

लॉरेंस ने दोहराया कि उसके गैंग ने मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की है। मिड्डूखेड़ा लॉरेंस का कॉलेज का दोस्त था। लॉरेंस ने यह भी खुलासा किया है कि मूसेवाला की हत्या के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई थी और उसे (लॉरेंस) भी मूसेवाला की हत्या के बाद ही पता चला कि वारदात हो चुकी है। लॉरेंस ने मूसेवाला की हत्या में सीधे तौर पर अपना हाथ होने से फिर इनकार किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed