फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five shops gutted in cylinder explosions; employee killed

Noida News: सिलिंडर धमाकों से पांच दुकानें जलीं, कर्मचारी की मौत

Sat, 24 Oct 2026 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Five shops gutted in cylinder explosions; employee killed
- रायपुर गांव में हुआ हादसा, आठ सिलिंडरों में हुए धमाके, वेल्डिंग की चिंगारी से आग भड़कने की आशंका
विज्ञापन

नंबर गेम
6 दमकल वाहनों ने बुझाई आग

12 दमकल मौके पर पहुंचीं
8 सिलिंडर निकाले दमकलकर्मियों ने दुकानों से


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र के रायपुर गांव में राधा बल्लभ मंदिर के पास शनिवार दोपहर एलपीजी सिलिंडर धमाकों से अफरातफरी मच गई। स्नैक्स और अन्य सामान की दुकानों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। एक के बाद एक आठ सिलिंडरों में धमाकों से आग की लपटों ने आसपास की पांच दुकानों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक दुकान में काम करने वाले हमीरपुर हिमाचल प्रदेश निवासी साहिल शर्मा की मौत हो गई। उनका शव दुकान के अंदर मिला। पांचों दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया।



मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि राधा बल्लभ मंदिर के पास कई दुकानें हैं। इनमें चार दुकानें एक तरफ और एक दुकान दूसरी तरफ बनी हुई हैं। शनिवार दोपहर तीसरी दुकान में मरम्मत और रेनोवेशन का काम चल रहा था। आशंका है कि दोपहर करीब 1:30 बजे वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग भड़क गई। कुछ ही देर में दुकान के अंदर आग की लपटें उठने लगीं। दुकानों में रखे सिलिंडरों में विस्फोट शुरू हो गए। धमाकों के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की चार अन्य दुकानों तक फैल गई।
विज्ञापन




घटना के समय पांचों दुकानों के अंदर और बाहर करीब 20 लोग मौजूद थे। आग तेजी से फैलती देख लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। दुकान में काम कर रहे चार लोग किसी तरह बाहर निकल आए। हालांकि दुकान में काम करने वाले साहिल अंदर ही फंस गए। धुआं भरने से दुकान में ही बेहोश हो गए। आग बुझने के बाद दमकलकर्मियों ने दुकान के अंदर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान किनारे दीवार से सटा साहिल का शव मिला। उसका शरीर 70 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, अन्य लोगों के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी वसीम ने कुछ लोगों को मामूली चोटें आने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू

आग की सूचना मिलते ही अगिनशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल पर 12 दमकल गाड़ियों के पहुंचने की जानकारी दी गई, जबकि आग बुझाने के अभियान में छह गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। बचाव कार्य के बीच दमकलकर्मियों ने दुकानों में रखे आठ सिलिंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।


आग की वजह पर दो दावे, जांच में जुटे विभाग

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि तीसरी दुकान में रेनोवेशन के दौरान वेल्डिंग की जा रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इसी दौरान निकली चिंगारी से आग भड़क गई थी। दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शी वसीम का कहना है कि दुकान में कई दिनों से रेनोवेशन चल रहा था और बिजली से संबंधित काम भी किया जा रहा था। वसीम ने तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही है।


शनिवार के कारण भीड़ कम, टला बड़ा हादसा



स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंदिर के पास बनी दुकानों को कैफेटेरिया के रूप में विकसित किया गया है। यहां आसपास के निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के सैकड़ों विद्यार्थी रोजाना आते हैं। शनिवार और रविवार को ज्यादातर कॉलेजों में अवकाश होने के कारण उस समय सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हादसा किसी सामान्य कार्यदिवस पर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।




दूर तक दिखा धुएं का गुबार

आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोटों की आवाज दूर तक सुनाई दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आग की लपटों और धुएं के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए। आग के कारण आसपास के लोगों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिन्हें काबू करने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।


पहले हुए हादसे
अप्रैल 2026 : सेक्टर-80, ककराला में प्लास्टिक और कबाड़ के गोदाम में लगी आग।
मई 2026 : सेक्टर-56, सेक्टर-75 और सेक्टर-63: बीपीसीएल सोसाइटी, फ्यूटेक गेटवे सोसाइटी के फ्लैटों और फैक्टरी में लगी आग।
जून 2026 : सेक्टर-119, अरण्या सोसाइटी के 21वीं मंजिल के फ्लैट में एसी में धमाके के बाद आग लगी।
जुलाई 2026 : सेक्टर-66, मामूरा गांव: पांच मंजिला इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत।

सितंबर 2026 : सेक्टर-63, एफ-ब्लॉक में गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी की चौथी मंजिल पर लगी आग।

टाइमलाइन

शनिवार दोपहर

1:30 बजे - दुकान में धमाके से आग लगने की सूचना मिली

1:40 बजे - दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू

1:55 बजे - पुलिस के वरीय अधिक मौके पर पहुंचे
2:40 बजे - आग पर काबू पाया गया और सर्च अभियान शुरू
2:45 बजे - दुकान के अंदर कर्मी का शव मिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed