{"_id":"629a267f21187a442608e47f","slug":"sit-will-interrogate-gangsters-lodged-in-five-jails-in-sidhu-moose-wala-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मूसेवाला हत्याकांड: क्या 3 और 13 का कनेक्शन खोलेगा कातिलों का राज? पंजाब पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मूसेवाला हत्याकांड: क्या 3 और 13 का कनेक्शन खोलेगा कातिलों का राज? पंजाब पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस की जांच 3 और 13 के कनेक्शन पर जा टिकी है। दरअसल, गायक के गांव के तीन लोग पुलिस के राडार पर आ चुके हैं। वहीं 13 संदिग्ध नंबर भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस की जांच अब इन्हीं पर जा टिकी है। इन नंबरों से क्या और किससे बात हुई है, इसकी जांच की जा रही है। एसआईटी ने पंजाब की जेलों में बंद गैंगस्टरों और उनके साथियों की संलिप्तता की कड़ी भी तलाशनी शुरू कर दी है। अब तक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अपराधियों से अलग-अलग जेलों में पूछताछ के साथ ही एसआईटी ने मूसेवाला की हत्या वाले स्थल के करीब लगे मोबाइल टावरों का डाटा जुटा लिया है, जिनमें वारदात के समय इस्तेमाल हो रहे मोबाइल नंबरों की लोकेशन और उन पर हुई बातचीत के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने के प्रयास तेज हैं।
एसआईटी इस मामले में पांच जेलों में बंद गैंगस्टरों से पूछताछ करेगी। इसके अलावा मूसेवाला के गांव के तीन लोग भी पुलिस के राडार पर हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने अब तक जितने भी मोबाइल नंबरों का डाटा जुटाया है, उनमें 13 नंबरों को संदिग्ध की श्रेणी में रखकर जांच शुरू की है। इसका कारण यह है कि इन नंबरों पर प्रमुख जेलों से बातचीत हुई है।
3 of 5
Sidhu Moose Wala murder Case
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी को संदेह है कि हत्यारों को जेलों में बंद गैंगस्टरों से निर्देश मिल रहे थे और हत्यारे भी गैंगस्टरों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी मुहैया करा रहे थे। फोन कॉल के आधार पर एसटीएफ का मानना है कि लुधियाना, पटियाला, फिरोजपुर, बठिंडा और फरीदकोट की जेलों में बंद गैंगस्टर और उनके साथियों से मूसेवाला के हत्यारे संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sidhu Moose Wala murder
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने अब इन जेलों में बंद गैंगस्टरों के पूछताछ करने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि फोन कॉल की डिटेल खंगालते हुए यह बात भी सामने आई है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में मूसेवाला गांव के भी तीन लोग संदेह के घेरे में हैं। फिलहाल पुलिस ने उन्हें अपने राडार पर रखा है और उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
Sidhu Moose Wala murder
- फोटो : अमर उजाला
कोई भी ठोस सबूत हाथ लगते ही जांच टीम इन्हें सीधे गिरफ्तार करेगी। वहीं, एसआईटी ने पड़ोसी राज्यों में हत्यारों की तलाश के लिए गठित टीमों का दायरा बढ़ाते हुए चार टीमों को गुजरात भेजा है, जिसके बारे में कहा गया है कि लॉरेंस गैंग के कुछ शार्प शूटर, जोकि करीबी राज्यों में छिपे थे, भागकर गुजरात में छिप गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।