सब्सक्राइब करें

दो महिला पहलवानों समेत पांच की हत्या, सिरफिरे कोच ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, बस इस बात पर की वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Three Coach and two Female wrestlers Shot dead in Rohtak Of Haryana
रोहतक में पांच लोगों की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के रोहतक में एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। यहां के जाट कॉलेज में शुक्रवार रात कुश्ती कोच ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। कोच ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन कोच और एक महिला पहलवान समेत पांच लोगों की गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। जबकि गोली लगने से तीन साल का बच्चा और एक अन्य कोच गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos
Three Coach and two Female wrestlers Shot dead in Rohtak Of Haryana
शव ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलने पर एसपी राहुल शर्मा और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। वारदात के पीछे अखाड़े को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कोच सुखवेंद्र का चाल चलन सही नहीं था। जिसके चलते उसके पिता मेहर सिंह ने उसे बेदखल किया था। पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Three Coach and two Female wrestlers Shot dead in Rohtak Of Haryana
बिलखती पहलवान पूजा की बहन। - फोटो : अमर उजाला

इतना ही नहीं, आरोपी पहले मेहर सिंह अखाड़े में कोच था। जहां से उसे उसके चाल चलन को देखते हुए निकाल दिया था। इसके बाद वह जाट कॉलेज अखाड़े में कोचिंग देने लगा। यहां भी उसका चाल चलन ठीक नहीं था। जिसके बाद उसे यहां से भी हटाने की बात कह दी थी। जिसके बाद सिरफिरे ने इस पूरी वारदात को प्लानिंग के हिसाब से अंजाम दिया।

Three Coach and two Female wrestlers Shot dead in Rohtak Of Haryana
अस्पताल में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला

मूलरूप से सोनीपत जिले के सरगथल गांव निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार जाट कॉलेज के अखाड़े में हेड कोच के पद पर था। जबकि मनोज की पत्नी साक्षी रेलवे में नौकरी करती थी। मनोज अपनी पत्नी और तीन साल के बच्चे सरताज के साथ देव कॉलोनी में रहता था। 

विज्ञापन
Three Coach and two Female wrestlers Shot dead in Rohtak Of Haryana
घायलों को अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

रोजाना की तरह शाम के समय पत्नी और बच्चे के साथ जाट कॉलेज के ट्रैक पर घूमने के लिए गया था। दूसरा कोच सोनीपत के बरौदा निवासी सुखवेंद्र मोर अखाड़े के ऊपर वाली मंजिल पर रहता था। उसने मनोज और उसके परिवार को अपने कमरे में बुलाया। इसी दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed