{"_id":"69f8a8926b1c35a39907eeb7","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4241890-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पिकअप से पांच गौवंश बरामद, 5.76 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पिकअप से पांच गौवंश बरामद, 5.76 लाख की संपत्ति जब्त
Mon, 04 May 2026 08:07 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 08:07 PM IST
सार
देवकर चौकी पुलिस ने सुरही नदी ओवरब्रिज के पास महाराष्ट्र नंबर की एक पिकअप वाहन से 5 भैंस-पड़वों को बिना चारे-पानी के ठूंसे हुए हालत में मुक्त कराया। कार्रवाई में इरशाद खान और गोविंद मरावी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक पिकअप वाहन से 5 गौवंश को मुक्त कराया गया। पुलिस ने करीब 5 लाख 76 हजार रुपये की संपत्ति भी जब्त की है।
विज्ञापन
मामले में दो आरोपियों को सोमवार गिरफ्तार किया गया है। एक नाबालिग को भी पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अलील चंद ने बताया कि 3 मई की देर रात गौवंश तस्करी की सूचना मिली थी। देवकर चौकी पुलिस ने सुरही नदी ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की।
विज्ञापन
जांच के दौरान पिकअप वाहन को रोका गया। वाहन में मवेशियों को बिना कागजात, बिना चारा-पानी के ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। इन्हें कत्लखाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन सहित सभी मवेशियों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज किया गया है। उन पर पशु क्रूरता अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराएं भी लगाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में इरशाद खान (22) और गोविंद मरावी (70) शामिल हैं। ये दोनों बालाघाट, मध्य प्रदेश के निवासी हैं। नाबालिग आरोपी के खिलाफ भी कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई है।
पुलिस ने जब्त किए गए गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। जब्त की गई संपत्ति में पिकअप वाहन और मवेशी शामिल हैं। इस कार्रवाई से जिले में मवेशी तस्करी के गिरोहों को बड़ा झटका लगा है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि अन्य तस्करों का पता लगाया जा सके।