{"_id":"620c7d5fe632a1075c221ec0","slug":"deep-sidhu-death-in-accident-sonipat-reena-rai-was-sleeping-at-the-time-of-the-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deep Sidhu Death: मुक्तसर में हुआ था दीप सिद्धू का जन्म, गीतकार से बने थे फिल्मकार, 2015 में आई थी पहली फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deep Sidhu Death: मुक्तसर में हुआ था दीप सिद्धू का जन्म, गीतकार से बने थे फिल्मकार, 2015 में आई थी पहली फिल्म
Wed, 16 Feb 2022 11:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
दीप सिद्धू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत जिले के कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास स्कार्पियो गाड़ी के ट्राला में टकराने से मशहूर पंजाबी गायक संदीप उर्फ दीप सिद्धू की मौत हो गई जबकि उनकी मंगेतर रीना राय घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब दीप सिद्धू अपनी मंगेतर के साथ स्कार्पियो से दिल्ली से पंजाब जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर खरखौदा सीएचसी भेजा। उनकी मंगेतर को भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पंजाब के बठिंडा स्थित नेहरू कॉलोनी निवासी पंजाबी गायक संदीप उर्फ दीप सिद्धू (41) अपनी मंगेतर यूएसए निवासी रीना राय के साथ मंगलवार रात स्कार्पियो से दिल्ली से पंजाब के लिए चले थे। केएमपी पर खरखौदा के पास पिपली टोल प्लाजा के नजदीक उनकी गाड़ी अचानक ट्राला से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दीप सिद्धू व उनकी मंगेतर को बार निकालकर खरखौदा सीएचसी पहुंचाया, जहां दीप सिद्धू को मृत घोषित कर दिया।
दीप सिद्धू
- फोटो : अमर उजाला
मुक्तसर में हुआ था जन्म, मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत
पंजाब के मुक्तसर जिले में अप्रैल 1979 में जन्मे संदीप उर्फ दीप सिद्धू करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। दीप सिद्धू ने लॉ की पढ़ाई की थी। वह किंगफिशर मॉडल हंट के विजेता रहे। मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनालिटी का खिताब भी जीता।
पंजाब के मुक्तसर जिले में अप्रैल 1979 में जन्मे संदीप उर्फ दीप सिद्धू करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। दीप सिद्धू ने लॉ की पढ़ाई की थी। वह किंगफिशर मॉडल हंट के विजेता रहे। मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनालिटी का खिताब भी जीता।
दीप सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
वर्ष 2015 में उसकी पहली पंजाबी फिल्म -रमता जोगी- रिलीज हुई थी। हालांकि दीप सिद्धू वर्ष 2018 में आई फिल्म जोरा दास नंबरिया से मशहूर हुए, जिसमें उनका किरदार गैंगस्टर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
रीना राय ने कहा हादसे के समय सो रही थी
यूएसए की रहने वाली रीना राय ने पुलिस से शुरुआत पूछताछ में बताया है कि वह एक साल से मुंबई में रह रही थी। वह तथा दीप सिद्धू 13 फरवरी का मुंबई से दिल्ली आए थे।
यूएसए की रहने वाली रीना राय ने पुलिस से शुरुआत पूछताछ में बताया है कि वह एक साल से मुंबई में रह रही थी। वह तथा दीप सिद्धू 13 फरवरी का मुंबई से दिल्ली आए थे।
विज्ञापन
दीप सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
वहां से वह मंगलवार रात को पंजाब के लिए चले थे। वह गाड़ी के अंदर सो रही थी। उसे नहीं पता कि हादसा किस तरह से हुआ है। वह हादसे के बाद बेसुध हो गई। उसे अस्पताल में लाया गया है।