सब्सक्राइब करें

Deep Sidhu Death: सनी देओल के बेहद करीबी थे दीप सिद्धू, इस फिल्म से कमाई थी शोहरत, जानिए उनके बारे में सब कुछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 10:33 AM IST
Punjabi Actor Deep Sidhu Passed Away Know About All Details in Hindi
दीप सिद्धू - फोटो : इंस्टाग्राम

पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सोनीपत में सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर हुआ। दीप सिद्धू केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। लाल किले में हुई हिंसा को लेकर भी उनको आरोपी बनाया गया था। वर्ष 2017 में गीतकार से फिल्मकार बने अमरदीप सिंह गिल की फिल्म जोरा 10 नंबरिया में जोरा के किरदार ने पंजाबियों को दीप सिद्धू से परिचित कराया। यह फिल्म काफी चली। लोगों को दीप सिद्धू नाम का पंजाबी अभिनय करने वाला कलाकार मिला। देओल परिवार के घरेलू बैनर विजेता फिल्म्स के तहत दीप ने 2015 में हीरो के रूप में अपनी पहली पंजाबी फिल्म रमता जोगी में काम किया। 

Punjabi Actor Deep Sidhu Passed Away Know About All Details in Hindi
दीप सिद्धू - फोटो : इंस्टाग्राम

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी चली। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्मकार गुड्डू धनोआ ने किया था। इसके बाद दीप सिद्धू वरिष्ठ पंजाबी अभिनेता गुग्गू गिल के साथ फिल्म साडे आले में दिखाई पड़े। साल 2020 में अमरदीप सिंह गिल के निर्देशन में जोरा का दूसरा भाग जोरा, सेकेंड चैप्टर रिलीज हुआ। इसमें धर्मेंद्र दीप सिद्धू के साथ थे। इसके बाद ही किसान आंदोलन शुरू हो गया और दीप सिद्धू किसान संगठनों के साथ आ गए। कुछ समय बाद दीप सिद्धू ने किसान नेताओं के फैसलों पर सवाल उठाना शुरू कर दिया और सिंघु बॉर्डर पर अपना मंच बना लिया था।

Punjabi Actor Deep Sidhu Passed Away Know About All Details in Hindi
दीप सिद्धू - फोटो : Agency

कृषि कानूनों के बारे में बात न करने पर किसान संगठनों ने उन्हें सिंघु बॉर्डर के मुख्य मंच से बोलने से रोक दिया था। किसान संगठन उगराहां ग्रुप ने आरोप लगाया था कि सिद्धू किसान आंदोलन की दिशा बदल रहे हैं। दीप सिद्धू अपने सोशल मीडिया पर जरनैल सिंह भिंडरावाले के बारे में पोस्ट करते रहते थे। जिसकी वजह से किसान संगठनों ने उनसे दूरी बना ली थी। 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने का फैसला हुआ तो दीप सिद्धू ने अपना गुट अलग से खड़ा कर लिया।

Punjabi Actor Deep Sidhu Passed Away Know About All Details in Hindi
दीप सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया

26 जनवरी को प्रदर्शनकारियों का एक वर्ग किसान ट्रैक्टर परेड के निर्धारित मार्ग से अलग हो गया और लाल किला पहुंच गया। लाल किले पर निशान साहिब और किसानों का झंडा फहराया दिया गया। इसके बाद दीप सिद्धू चर्चा में आया। हालांकि दीप सिद्धू ने लाल किले की घटना के बाद फेसबुक लाइव के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण भी दिया था कि मैंने कोई झंडा नहीं उतारा, बल्कि अपना निशान साहिब और किसान मजदूर एकता का झंडा वहां फहराया है।

Punjabi Actor Deep Sidhu Passed Away Know About All Details in Hindi
दीप सिद्धू - फोटो : ANI

दीप सिद्धू पंजाबी अभिनेता है। उसका जन्म 1984 में पंजाब के मुक्तसर में हुआ है। दीप ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में फिल्म रमता जोगी से की थी। फिल्म को धर्मेंद्र ने अपने बैनर विजेता फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया था। फिल्मों के अलावा सिद्धू ने मॉडलिंग भी की। वह किंगफिशर मॉडल हंट जीतने में कामयाब रहे। इसके अलावा उन्होंने ग्रासिम मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और ग्रासिम मिस्टर पर्सनालिटी और ग्रासिम मिस्टर टैलेंटेड के लिए चुना गया। दीप ने मुंबई में फैशन डिजाइनर हेमंत त्रिवेदी, रोहित गांधी और अन्य के लिए रैम्प वॉक किया। हालांकि एक वक्त के बाद वह मॉडलिंग की दुनिया से ऊब गए और वकील के तौर पर प्रैक्टिस करने लगे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed