{"_id":"6a86b9bcd322a38e2c081b17","slug":"farmers-march-at-khanauri-border-postponed-assurance-of-meeting-with-manohar-lal-on-september-4-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"खनौरी बॉर्डर पर किसानों का मार्च स्थगित, 4 सितंबर को मनोहर लाल से बैठक का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनौरी बॉर्डर पर किसानों का मार्च स्थगित, 4 सितंबर को मनोहर लाल से बैठक का आश्वासन
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 20 Aug 2026 01:54 PM IST
Link Copied
दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर किसानों द्वारा बुधवार को प्रस्तावित अर्धनग्न अवस्था में पैदल मार्च को प्रशासन और किसान प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बातचीत के बाद स्थगित कर दिया गया। किसानों को 4 सितंबर को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद 51 किसानों के जत्थे के रूप में चल रही पैदल यात्रा को भी फिलहाल रोक दिया गया। बुधवार सुबह नरवाना एसडीएम जगदीश चंद्र और डीएसपी कमलदीप राणा की मौजूदगी में प्रशासन और किसानों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई। बैठक में किसानों की मांगों और आगामी आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से 4 सितंबर को मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक करवाने का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने प्रस्तावित मार्च स्थगित करने पर सहमति जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।