{"_id":"6a85f408ff27a3d17d0b5db3","slug":"video-ganga-begins-to-swell-water-spreads-across-60-bighas-of-farmland-erosion-city-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"उफनाने लगी गंगा, 60 बीघा खेत में पसरा पानी, शहर में कटान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनाने लगी गंगा, 60 बीघा खेत में पसरा पानी, शहर में कटान; VIDEO
गंगा उफनाने लगी है। जनपद के निचले इलाके पटना में गंगा का पानी पसरने लगा है। पटना में बुधवार को 60 बीघा खेत में गंगा का पानी पसर गया। गंगा का जलस्तर 60.450 मीटर दर्ज किया गया है। गंगा का जलस्तर चार सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। वहीं शहर के पत्थर घाट के पास कटान शुरू हो गया है।
गंगा के जलस्तर में बढ़ाव से तटवर्ती इलाके के लोग सहम गए हैं। उन्हें खेतों में बोई गई फसल व अपने आशियाने की चिंता सताने लगी है। तटवर्ती लोगों का कहना है कि अगर गंगा का पानी इसी तरह बढ़ता रहा, तो तबाही का मंजर देखने को मिलेगा। शहर के पत्थर घाट के पास 200 मीटर के दायरे में तटवर्ती खेत में कटान हो रहा है। हालांकि कटान की रफ्तार अभी धीमी है। पत्थर घाट के प्रवीण यादव ने बताया कि पूर्व के बाढ़ में उनकी डेढ़ बीघा भूमि गंगा में समाहित हो चुकी है। पत्थर घाट के पास अपने खेतों में खेती करने वाले संतोष यादव, रामविलास यादव, दशरथ यादव, राज पाल, मंगरु पाल, शिवशंकर पाल, विजय पाल, राजदेव पाल
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।