Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Chromium waste removal proceeding at snail pace; barely two to four dumper trucks dispatched throughout day
{"_id":"6a85a157a450096f3f090577","slug":"video-chromium-waste-removal-proceeding-at-snail-pace-barely-two-to-four-dumper-trucks-dispatched-throughout-day-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: क्रोमियम कचरा उठाने का काम कछुए की चाल से, पूरे दिन में मुश्किल से दो-चार डंपर ही रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: क्रोमियम कचरा उठाने का काम कछुए की चाल से, पूरे दिन में मुश्किल से दो-चार डंपर ही रवाना
महाराजपुर क्षेत्र में करीब 31 दिनों से पड़ा क्रोमियम कचरा बुधवार को भी कछुए की चाल से ही उठाया गया। जेसीबी सुबह करीब दस बजे मौके पर पहुंची, लेकिन शाम पांच बजे तक सिर्फ दो डंपर ही लोड हो सके। इसके बाद मशीन वहीं खड़ी रही और न कोई कर्मचारी दिखा न अधिकारी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरा उठाने की प्रक्रिया सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है। एक दिन में चार से पांच डंफर ही ले जाए जा रहे हैं और वह भी जमीन की सतह तक ही सफाई हो रही है। जेसीबी चालक शिवपूजन ने बताया कि सुबह दस बजे मशीन आई थी और दिनभर में केवल दो डंपर भरे गए। अधिकारी भी करीब आधे घंटे रुककर चले गए। लंबे समय से पड़े इस जहरीले कचरे से आसपास के लोगों को सांस और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
जांचों और दबाव के बाद अब कचरा उठना तो शुरू हुआ है, लेकिन जिस धीमी गति से काम हो रहा है उससे समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा। ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग युद्धस्तर पर मशीनें और कर्मचारी लगाकर जल्द से जल्द पूरे कचरे को यहां से हटाए, ताकि लोगों को इस मुसीबत से राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।