Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Two smugglers arrested in Jind with heroin worth ₹11 crore; CIA apprehended them near Uzhana village with 7.6 kg of heroin
{"_id":"6a8551d3195ec316d60ce915","slug":"video-two-smugglers-arrested-in-jind-with-heroin-worth-rs11-crore-cia-apprehended-them-near-uzhana-village-with-76-kg-of-heroin-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में 11 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सीआईए ने 7 किलो 600 ग्राम हेरोइन के साथ उझाना गांव के पास दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में 11 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सीआईए ने 7 किलो 600 ग्राम हेरोइन के साथ उझाना गांव के पास दबोचा
सीआईए जींद ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 करोड़ की सात किलो 600 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
18 अगस्त को पुलिस टीम गांव उचाना रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध दो युवक आते दिखाई दिए। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम पिपलथा निवासी बलजीत और लवप्रीत के तौर बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 7 किलो 600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस मामले में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक सज्जन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।