{"_id":"6a85507cd37062dd760eac28","slug":"video-video-kavaugdhaya-na-catha-ka-aavaranae-hatana-ka-maga-kara-mahana-rada-jama-kaya-bhashhanae-jama-ma-eblsa-bha-fasa-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांवड़ियों ने चांदी का आवरण हटाने की मांग कर मोहान रोड जाम किया, भीषण जाम में एंबुलेंस भी फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांवड़ियों ने चांदी का आवरण हटाने की मांग कर मोहान रोड जाम किया, भीषण जाम में एंबुलेंस भी फंसी
बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए परियर (बिठूर) गंगाघाट से निकली नंगे पांव कांवड़ यात्रा बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट, मोहान रोड पहुंची। बैदेही सेना के नेतृत्व में करीब 3,500 कांवड़ियों का जत्था यहां शिवलिंग पर लगे चांदी के आवरण को हटाकर सीधे जलाभिषेक की अनुमति देने की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। कांवड़ियों के सड़क पर बैठने से मोहान रोड पर लंबा और भीषण जाम लग गया। इसमें कई एंबुलेंस समेत राहगीर फंस गए।
कांवड़ियों का कहना है कि वे परियर गंगाघाट से गंगाजल लेकर नंगे पांव पैदल बुद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचना है उनकी मांग है जलाभिषेक के समय शिवलिंग पर लगा चांदी का आवरण हटाया जाए, ताकि उन्हें प्रत्यक्ष दर्शन करते हुए सीधे शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने का अवसर मिल सके।
श्रद्धालुओं ने प्रशासन और मंदिर प्रबंधन से समय रहते निर्णय लेने की अपील की है। बैदेही सेना के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजू, महंत अनमोल द्विवेदी, महामंत्री अभिषेक मिश्रा ने बताया यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं की आस्था के अनुरूप शांतिपूर्ण तरीके से बुद्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक करना है।
मौके पर एसीपी काकोरी शकील अहमद के साथ पारा और काकोरी पुलिस पहुंची और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे।सड़क जाम होने से मोहान रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों के फंसने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस यातायात व्यवस्था सामान्य कराने और कांवड़ियों को समझाने में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।