{"_id":"6a85a5534210ac953b0b816d","slug":"video-video-sata-ghata-btha-khal-aagara-lkhanauu-ekasaparasava-kavaugdhaya-na-davaidara-para-kaya-jalbhashhaka-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सात घंटे बाद खुला आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, कांवड़ियों ने डिवाइडर पर किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सात घंटे बाद खुला आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, कांवड़ियों ने डिवाइडर पर किया जलाभिषेक
बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर लगी चांदी की परत हटाने की मांग को लेकर बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर कांवड़ियों का प्रदर्शन करीब सात घंटे चला। प्रदर्शन के कारण एक्सप्रेसवे और आसपास की सर्विस लेन पर यातायात प्रभावित रहा। नाराज बैदेही सेना के अध्यक्ष, महामंत्री समेत कई कांवड़ियों ने एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के नीचे बने डिवाइडर पर ही जलाभिषेक किया और इसके बाद घर लौट गए।
वहीं, कई कांवड़िये सर्विस लेन स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और वहां जलाभिषेक किया। प्रदर्शन को देखते हुए एसीपी, एडीसीपी, डीसीपी और एडीएम पूर्वी समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। करीब सात घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त होने पर एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।