फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Japanese companies will invest Rs 3,000 crore, providing employment opportunities to more than 10,000 yout

यूपी: प्रदेश में जापान की कंपनियां करेंगी तीन हजार करोड़ का निवेश, दस हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी का मौका

Wed, 19 Aug 2026 10:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 19 Aug 2026 10:21 PM IST
सार

Investment in UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी-जापान निवेश सम्मेलन के दौरान प्रमुख कंपनियों के सीईओ व बिजनेस लीडर्स के साथ आयोजित राउंड टेबल बैठक में निवेशकों को आमंत्रित किया।

विज्ञापन
UP: Japanese companies will invest Rs 3,000 crore, providing employment opportunities to more than 10,000 yout
भारत और जापान के बीच हुए समझौते। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जापान की कंपनियां यूपी में 3000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगीं। यूपी-जापान निवेश सम्मेलन 2026 के दौरान एस्कॉर्ट्स कुबोटा लि. और मिंडा कॉरपोरेशन लि. के 3195 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की वर्चुअल ग्राउंड ब्रेकिंग की गई। यीडा क्षेत्र में लगने वाली इन परियोजनाओं से 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान प्रमुख कंपनियों के सीईओ व बिजनेस लीडर्स के साथ गोलमेज बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, यूपी में निवेश के लिए हर सहयोग मिलेगा। यहां निवेशकों को प्रशिक्षित व सक्षम मानव संसाधन उपलब्ध होगा। एस्कॉर्ट्स कुबोटा यीडा के सेक्टर-10 में 2029 करोड़ से ट्रैक्टर और उपकरण संबंधी उत्पादों का निर्माण करेगी। मिंडा कॉर्पोरेशन भी यीडा में दो बड़े विनिर्माण प्रोजेक्ट स्थापित कर रही है। कंपनी इन परियोजनाओं में कुल 1166 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
विज्ञापन


यूपी बना निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी-जापान निवेश सम्मेलन के दौरान प्रमुख कंपनियों के सीईओ व बिजनेस लीडर्स के साथ आयोजित राउंड टेबल बैठक में निवेशकों से कहा, वे यूपी आएं और यहां अपनी औद्योगिक एवं कारोबारी गतिविधियों का विस्तार करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि निवेशकों के सुझावों और अपेक्षाओं पर गंभीरता से विचार होगा और व्यावहारिक समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। प्रदेश में बदलते औद्योगिक परिदृश्य के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, स्किल्ड मैनपावर और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसका सीधा लाभ प्रदेश में निवेश करने वाली कंपनियों को मिलेगा। कहा, सरकार सिर्फ घोषणाएं करने में विश्वास नहीं करती, बल्कि उसे धरातल पर उतारती है। पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में आए बदलाव को निवेशक स्वयं देख सकते हैं। कानून-व्यवस्था और निवेश के लिए तैयार नीतियों से आए बदलाव ने यूपी की नई तस्वीर पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान-यूपी साझेदारी विश्वास और विकास का नया अध्याय : अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत और जापान के संबंध लंबे समय से विश्वास पर आधारित रहे हैं। उत्तर प्रदेश व जापान के बीच बढ़ती साझेदारी इस विश्वास को और मजबूत करेगी। केंद्रीय मंत्री ने योगी आदित्यनाथ को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जापान के उद्योग जगत के लिए उत्तर प्रदेश में तेजी से अवसर खुल रहे हैं। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत की मौजूदा आर्थिक वृद्धि में सोशल, डिजिटल और फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश, समावेशी विकास, मैन्युफैक्चरिंग एवं इनोवेशन और कानूनों तथा नियमों का सरलीकरण प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि भारत पिछले कुछ वर्षों से लगभग 6 से 8 प्रतिशत की सतत आर्थिक वृद्धि के दौर में है। उन्होंने जापान के उद्योग जगत से भारत और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में निवेश करने का आह्वान किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed