फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   villagers submitted complaint letters at the public grievance redressal camp.

Lucknow News: जनसुनवाई शिविर में 75 ग्रामीणों ने दिए शिकायती पत्र

Wed, 19 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 19 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
villagers submitted complaint letters at the public grievance redressal camp.
जनसुनवाई करते विधायक
गोंदलामऊ। क्षेत्र के गौरिया चौराहा पर बुधवार को जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 75 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें पुलिस विभाग की 12, राजस्व विभाग की सात, विद्युत विभाग की नौ, पंचायत विभाग की 30 तथा खाद व रसद विभाग की 17 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

जनसुनवाई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक मनीष रावत ने अधिकारियों से कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निदान सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान विधायक ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी और पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सिधौली अवनीश कुमार, खंड विकास अधिकारी शिवजीत कुमार, सीडीपीओ अजीत कुमार वर्मा, सचिव विवेक सिंह, रमाकांत, हरेंद्र, हरिमोहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित भाजपा गोंदलामऊ मंडल अध्यक्ष सर्वेश रावत, नरवेश कुमार मौर्य, हरि सिसोदिया, रामनिवास विश्वकर्मा, पप्पू सिंह, सुशील अवस्थी, विवेक सिंह, पंकज यादव, सर्वेश मिश्रा, बीबी सिंह अर्कवंशी, सुखपाल सिंह, दीनू शुक्ला, अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed