{"_id":"6a85cbd445311d3f6c04adb9","slug":"up-record-rainfall-in-pratapgarh-and-prayagraj-heavy-rain-alert-issued-for-these-districts-on-thursday-warn-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रतापगढ़ और प्रयागराज में हुई रिकॉर्ड वर्षा, गुरुवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; चेतावनी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रतापगढ़ और प्रयागराज में हुई रिकॉर्ड वर्षा, गुरुवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; चेतावनी जारी
Wed, 19 Aug 2026 08:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 19 Aug 2026 08:59 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी में मानसूनी बारिश का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बुधवार को भी पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में बादलों की सक्रियता का असर रहा। प्रतापगढ़, प्रयागराज, हरदोई जैसे कई जिलो में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। वहीं मध्य प्रदेश से सटे जिलों में भी अच्छी बारिश देखने को मिली।
विज्ञापन
माैसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए बुंदेलखंड के झांसी, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बांदा, चित्रकूट, काैशांबी, फतेहपुर, जालाैन आदि में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
विज्ञापन
बुधवार को प्रतापगढ़ में सर्वाधिक 130 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं प्रयागराज में 119.8 मिमी, हरदोई में 101 मिमी, पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में 64.3 मिमी और गोंडा में 60 मिमी बारिश हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल 23 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन