UP Big News: अंतिम संस्कार के मांगे 12 हजार, सपा MLA बोले-चाय पकौड़ी खाने नहीं आए; कमलेश पाठक को उम्रकैद
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को उम्रकैद
औरैया के सबसे चर्चित और सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई व पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक, भाई रामू पाठक समेत कुल 10 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
इससे पूर्व एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश विनय प्रकाश ने सुनवाई पूरी करते हुए मामले से जुड़े सभी 10 आरोपियों कमलेश पाठक, संतोष पाठक, रामू पाठक, कुलदीप, विकल्प, आशीष दुबे, लला चौबे, शिवम अवस्थी, गनर अवनीश प्रताप सिंह और भागवत आचार्य राजेश शुक्ला को हत्या, हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के तहत दोष सिद्ध किया था। पढ़ें पूरी खबर
सपा MLA बोले-चाय पकौड़ी खाने नहीं आए, कांग्रेस सांसद का जवाब-खिला कौन रहा है?
सहारनपुर में मंगलवार शाम विकास भवन के सभागार में हुई दिशा की बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच राजनीतिक तल्खी खुलकर सामने आ गई। बैठक में बेहड़ा संदल गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क और अधूरे नाले को लेकर विधायक ने सवाल उठाया।
जवाब से असंतुष्ट होने पर विधायक और सांसद के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इसी दौरान विधायक की चाय-पकौड़ी वाली टिप्पणी और सांसद के जवाब से बैठक का माहौल गरमा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
फिर अयोध्या लौटे गोपाल राव, राम मंदिर में किए दर्शन
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बीच एक बार फिर गोपाल राव के अयोध्या पहुंचने से चर्चाएं तेज हो गई हैं। बुधवार को अयोध्या पहुंचे गोपाल राव ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की। दोनों के बीच हुई मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
'मां का संस्कार करने आए, मांगे 12 हजार', काशी में हरिश्चंद्र घाट की गलियों में शवदाह
काशी में गंगा-वरुणा का उफान अब डराने लगा है। 19 इलाकों में जलभराव हो गया है। मंगलवार को बारिश के बाद शहर में 2 घंटे तक जाम लग गया। सोमवार से महाश्मशान मणिकर्णिका घाट की छत पर और हरिश्चंद्र घाट की गलियों में शवों का अंतिम संस्कार हो रहा है।
लकड़ियां गीली होने से मुखाग्नि में समय भी लग रहा है। जगह कम होने से परिजनों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। नौका संचालन ठप है। पूरा नमो घाट और दोनों नमस्ते मुद्रा का आधार भाग गंगा में डूब गया। हर घंटे चार सेंटीमीटर प्रति की रफ्तार से गंगा का पानी बढ़ रहा है। 88 घाटों का संपर्क टूट गया है। पढ़ें पूरी खबर
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में BSP सक्रिय, सतीश चन्द्र मिश्र को चुनाव आयोग संबंधी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने के साथ-साथ विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलनों के माध्यम से संभावित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। इसे लेकर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों में हलचल बढ़ने के साथ विरोधी दलों में भी चर्चाएं तेज होने का दावा किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ में चार दिन से बारिश का दौर जारी, 117.7 मिमी बरसा पानी
राजधानी लखनऊ में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को शहर के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हुई, जबकि सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
मंगलवार को 24 घंटे में लखनऊ में 42.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 15 से 17 अगस्त के बीच 75.5 मिमी बारिश हुई थी। इस तरह चार दिनों में राजधानी में कुल 117.7 मिमी पानी बरसा। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर