फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP president launches scathing attack on SP, says party lacks winning faces; 400 candidates won't be avai

यूपी: भाजपा अध्यक्ष का सपा पर तीखा हमला, कहा- पार्टी में जीतने वाले चेहरे नहीं; नहीं मिलेंगे 400 उम्मीदवार

Wed, 19 Aug 2026 07:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 19 Aug 2026 07:52 PM IST
सार

Pankaj Chaudhary: यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा पर हमला करते हुए सपा को आने वाली विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी तक नहीं मिल पाएंगे। 

विज्ञापन
UP: BJP president launches scathing attack on SP, says party lacks winning faces; 400 candidates won't be avai
पंकज चौधरी और अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने बुधवार को जारी अपने बयान में कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सपा में ऐसा भूचाल आया है कि सत्ता वापसी के ढोल पीटने वाले अब जिताऊ चेहरे के मोहताज हो गए हैं। जिन सीटों पर सपा तुष्टिकरण, जातीय समीकरण और जोड़-तोड़ के भरोसे जीत का सपना देख रही थी, वहां जनता में पकड़ रखने वाले मजबूत चेहरे तलाशना मुश्किल हो रहा है। पार्टी की हालत यह है कि सीटें बहुत हैं, लेकिन लड़ने वाले चेहरे कम पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा के नए-नए चाणक्य बने प्रदेश में बड़े पद पर रहे पूर्व प्रशासनिक अफसर की गुप्त सर्वे रिपोर्ट ने पूरे कुनबे की नींद उड़ा दी है। तुष्टीकरण, जातीय कार्ड और जोड़-तोड़ का खोखला ताना-बाना ज़मीन पर बिखर चुका है। दावे 400 सीटों के, लेकिन 'साइकिल' पर बैठाने लायक प्रत्याशी शून्य हैं। 
विज्ञापन


अब लाचारी में अब सपा मुखिया के सामने सिर्फ दो ही विकल्प बचे हैं। पहला, आम कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर 'पारिवारिक साम्राज्य' के नए चिरागों को मैदान में झोंका जाए। दूसरा, गठबंधन की मजबूरी बताकर कांग्रेस की 200 सीटों वाली जिद के आगे घुटने टेक दिए जाएं। दरअसल सत्ता का सपना देखने वाली पार्टी आज जनता के मुद्दों पर नहीं बल्कि प्रत्याशियों के अकाल और कुनबा सेट करने के संकट से जूझ रही है। यह देखना दिलचस्प होगा सपा मुखिया अपनी सियासी जमीन और गठबंधन का वजूद बचाते हैं या फिर हमेशा की तरह सिर्फ 'परिवारवाद' को आगे बढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed