फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Former Balrampur CMO office clerk accused of amassing assets 763.65% above income; raids conducted at thre

UP: बलरामपुर के पूर्व सीएमओ कार्यालय लिपिक पर आय से 763.65% अधिक संपत्ति का आरोप, तीन ठिकानों पर छापे

Wed, 19 Aug 2026 07:41 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 19 Aug 2026 07:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने बलरामपुर के स्वास्थ्य विभाग के पूर्व लिपिक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में आय के ज्ञात स्रोतों से 763.65 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप सामने आया। तलाशी में संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

विज्ञापन
UP: Former Balrampur CMO office clerk accused of amassing assets 763.65% above income; raids conducted at thre
ये संपत्तियां सामने आईं - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की अयोध्या सेक्टर टीम ने बलरामपुर के तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में लिपिक रहे अजय कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को तीन ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई की। सतर्कता विभाग के अनुसार, खुली जांच में अजय कुमार श्रीवास्तव पर आय के ज्ञात स्रोतों से 763.65 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया था। विभाग ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अयोध्या सेक्टर थाने में मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण), अयोध्या से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद 19 अगस्त को तीन टीमों का गठन कर तलाशी ली गई।

विज्ञापन


सतर्कता टीम ने गोंडा के जानकीनगर स्थित आवास संख्या सीएनएन 33, लखनऊ के गणेशपुर-रहमानपुर में मटियारी तिराहे के पास स्थित मिलेनिया रिजेंसी होटल तथा लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर-8 स्थित प्लॉट नंबर 631/2 पर सर्च की। विभाग के मुताबिक तलाशी के दौरान अजय कुमार श्रीवास्तव और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से बड़ी मात्रा में चल-अचल संपत्ति में निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।

विज्ञापन

ये संपत्तियां सामने आईं

सतर्कता विभाग के अनुसार, जांच में गोंडा में 122.19 वर्गमीटर जमीन, गणेशपुर-रहमानपुर लखनऊ में 30.66 और 99.132 वर्गमीटर के दो भूखंड, 99.132 वर्गमीटर का एक अन्य प्लॉट तथा इस्माइलगंज वार्ड में 169.516 वर्गमीटर जमीन से संबंधित दस्तावेज मिले। इसके अलावा गणेशपुर, रहमानपुर में 1066.66 वर्गफुट/99.132 वर्गमीटर के एक प्लॉट का भी उल्लेख किया गया है। सतर्कता विभाग ने कहा है कि मामले की विवेचना जारी है। तलाशी में मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed