फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow mayor

Lucknow News: मैंगो पार्क, पंपिंग स्टेशन पर जल निकासी की महापौर ने की समीक्षा, देरी पर फटकारा

Wed, 19 Aug 2026 06:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
lucknow mayor

विज्ञापन
कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को काम तेजी से पूरा करने को कहा
लखनऊ। पंपिंग स्टेशनों पर जलनिकासी, अमाैसी में मैंगो पार्क, नगर निगम के नए मुख्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। वह लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में निर्माण कार्यदायी संस्था सीएनडीएस की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

साथ ही निर्माणाधीन नगर निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण कर ठेकेदार को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार और सीएनडीएस के महाप्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे। महापौर ने सभी परियोजनाओं में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान नवीन मुख्यालय भवन और अमौसी में मैंगो पार्क के निर्माण की प्रगति जांची गई। किला मोहम्मदी नाला के पुनर्गठन, जल निकासी नाला निर्माण, पंपिंग स्टेशनों पर जलनिकासी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण का कार्य, औरंगाबाद में महिला छात्रावास व साहित्य पार्क के निर्माण, कुकरैल नदी किनारे बहुउद्देशीय भवन के विकास कार्यों पर अधिकारियों से जानकारियां ली। नगर निगम मुख्यालय के नए भवन निर्माण में देरी पर महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार को तत्काल कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा। गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed