{"_id":"6a85bb20bd85e9986201ab30","slug":"video-video-thabgaga-ma-masalma-samaja-na-kaya-parava-sasatha-bjabhashhanae-sharanae-saha-ka-savagata-mahale-oura-yava-raha-majatha-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दुबग्गा में मुस्लिम समाज ने किया पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत, महिलाएं और युवा रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दुबग्गा में मुस्लिम समाज ने किया पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत, महिलाएं और युवा रहे मौजूद
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बुधवार शाम को दुबग्गा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दो डेढ़ सौ से अधिक काफिले में गाड़ियां शामिल रही जिससे कुछ समय के लिए यातायात ठप हो गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं और युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में नारे भी लगाए। उपस्थित लोगों का कहना था कि पूर्व सांसद हमेशा सर्व समाज और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहने वाले नेता रहे हैं।कार्यक्रम के आयोजक एवं व्यापारी नेता मोहम्मद हारुन ने कहा कि मुस्लिम समाज अब किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है और समाज यह समझता है कि उनके सुख-दुख में कौन साथ खड़ा रहता है। पूर्व सांसद ने कहा समाज आपसी भाईचारे और विकास की राजनीति को प्राथमिकता दे रहा है।इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।