{"_id":"6a856713073502a97c0af994","slug":"video-term-examinations-begin-in-the-districts-council-schools-in-shahjahanpur-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: जिले के परिषदीय स्कूलों में सत्र परीक्षाएं शुरू, बीएसए ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: जिले के परिषदीय स्कूलों में सत्र परीक्षाएं शुरू, बीएसए ने किया निरीक्षण
Mukesh Kumar
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:49 PM IST
शाहजहांपुर जिले के 2716 परिषदीय स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की सत्र परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक रही, जबकि दूसरी पाली सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की सभी विषयों की मौखिक परीक्षाएं कराई गईं। कक्षा छह की पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि और गृह शिल्प जैसे विषयों की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में खेल, शारीरिक शिक्षा और स्काउट-गाइड से संबंधित परीक्षा ली गई। बीएसए जय शंकर ने विद्यालयों में परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और शिक्षकों को परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।