{"_id":"6a857c31b9550102870fa7dc","slug":"video-kanwar-pilgrims-danced-to-dj-music-the-group-set-off-for-farrukhabad-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: डीजे की धुन पर थिरके कांवड़ यात्री, फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुआ जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: डीजे की धुन पर थिरके कांवड़ यात्री, फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुआ जत्था
Mukesh Kumar
Updated Wed, 19 Aug 2026 03:19 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में सावन माह में नगर से कांवड़ यात्राओं के निकलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार रात रेलवे स्टेशन ढकाताल के पास से कांवड़ यात्रियों का जत्था फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। महिलाएं और युवतियां भी भक्ति गीतों पर थिरकती नजर आईं। कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल शिवभक्ति से सराबोर रहा। कांवड़ यात्री सुनील ने बताया कि जत्था सबसे पहले फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पहुंचेगा। वहां गंगा नदी से जल भरने के बाद कांवड़ यात्री गोला के लिए रवाना होंगे। इसके बाद जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। कांवड़ यात्रियों के रवाना होने के दौरान रेलवे स्टेशन मार्ग पर भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। कुछ समय तक वाहनों की रफ्तार धीमी रही। यात्रा में शामिल लोगों ने भगवान शिव के जयकारे भी लगाए। पुलिस की मौजूदगी में कांवड़ यात्रियों का जत्था आगे के लिए रवाना हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।