{"_id":"6a859ca29f4ce804ed04f238","slug":"video-6430-kg-of-opium-worth-rs32-lakh-seized-in-yamunanagar-two-smugglers-and-a-buyer-arrested-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में 32 लाख की 6.430 किलो अफीम बरामद, दो तस्कर व खरीदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में 32 लाख की 6.430 किलो अफीम बरामद, दो तस्कर व खरीदार गिरफ्तार
यमुनानगर। अपराध शाखा-2 की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 32 लाख रुपये कीमत की 6 किलो 430 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो कथित तस्करों के साथ अफीम के खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जिले में इतनी बड़ी मात्रा में अफीम बरामद होने का यह पहला मामला है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अपराध शाखा-2 प्रभारी राकेश कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि लाल रंग की कार में सवार कुछ लोग नशीला पदार्थ लेकर कैल बाईपास से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक संदीप, एएसआई योगेश, सुनील, मुख्य सिपाही विजय, विकास और संजय की टीम ने नाकाबंदी कर कार को रोक लिया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को भी बुलाया गया।
तलाशी के दौरान कार में सवार कमल बहादुर निवासी बागेश्वरी टोल, जिला बरदियाबहरी, नेपाल के बैग से 3 किलो 280 ग्राम और राजेश रावत निवासी माकुड़ी, थाना मोरी, उत्तराखंड के बैग से 3 किलो 150 ग्राम अफीम बरामद हुई। कुल बरामद अफीम का वजन 6 किलो 430 ग्राम निकला।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अफीम जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा निवासी यशपाल उर्फ रवि को दी जानी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए यशपाल को भी गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।