{"_id":"6a84bc27769bcfe9560560e7","slug":"students-upset-over-the-suspension-of-bus-services-blocked-the-road-at-ledi-chowk-for-two-hours-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-161442-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बस बंद होने से नाराज विद्यार्थियों ने लेदी चौक पर दो घंटे लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बस बंद होने से नाराज विद्यार्थियों ने लेदी चौक पर दो घंटे लगाया जाम
Wed, 19 Aug 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
लेदी चौक पर प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास करती पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। पहले से ही बसों की कमी और डारपुर रूट पर बस सेवा बंद होने से हो रही परेशान विद्यार्थियों का मंगलवार को लेदी चौक पर जाम लगा दिया। विद्यार्थियों ने पुलिस की एक नहीं सुनी और मांग पूरी होने पर अड़े रहे। इसके बाद रोडवेज अधिकारी मौके पर पहुंचे और बुधवार से बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने दो घंटे बाद जाम खोला।
डारपुर रूट की बस सेवा बंद होने से घाड़ क्षेत्र से छछरौली, यमुनानगर और जगाधरी के स्कूल-कॉलेजों जाने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही लेदी रूट पर चल रही पिंक बस सेवा भी तीन महीने से बंद है। विद्यार्थियों ने बस सेवा बहाल करने की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर विद्यार्थियों ने रोड जाम कर दिया।
विद्यार्थियों के जाम लगाने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी छछरौली वेदपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं रोडवेज के डीआई कर्म सिंह भी लेदी चौक पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि डारपुर रूट पर बंद बस सेवा बुधवार से दोबारा शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
छात्राओं ने बताया कि लेदी क्षेत्र में महिलाओं के लिए चलने वाली पिंक बस सेवा करीब तीन महीने से बंद है। इस रूट पर पहले ही बसों की संख्या कम थी और अब महिला बस सेवा भी बंद होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। रोजाना सैकड़ों छात्राएं इस रूट से शिक्षण संस्थानों तक जाती हैं। बसों की कमी से उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
उपलब्ध बसों में अत्यधिक भीड़ होने से जोखिम रहता है। विद्यार्थियों ने कहा कि अत्यधिक भीड़ के कारण विद्यार्थियों के बस से गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने छछरौली के कोट गांव की एक छात्रा की बस से गिरने के बाद मौत होने का भी हवाला देते हुए बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
विद्यार्थी पहले भी लगा चुके हैं जाम
विद्यार्थियों का कहना है कि बस सेवा को लेकर यह पहला प्रदर्शन नहीं है। इससे पहले भी लेदी चौक पर जाम लगाया जा चुका है। उनका आरोप है कि विरोध के बाद कुछ दिनों तक बस सेवा सुचारू रूप रहती है, लेकिन बाद विभाग सेवा बंद कर देता है। घाड़ क्षेत्र से रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी छछरौली, यमुनानगर और जगाधरी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने जाते हैं। समय पर बस न मिलने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
वाहनों की कतार लगने से हुई परेशानी
विद्यार्थी करीब दो घंटे तक लेदी चौक पर शेरपुर-डारपुर सड़क पर बैठे रहे। जाम से शेरपुर-डारपुर मार्ग सहित चौक से गुजरने वाले अन्य मार्गों पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में वाहन चालक इधर-उधर के वैकल्पिक रास्तों से गुजरते नजर आए।
स्टाफ की कमी के चलते डारपुर रूट बस सेवा बंद करनी पड़ी थी। यह बस सेवा बुधवार से बहाल कर दी जाएगी। इसके साथ पिंक बस सेवा भी जल्द शुरू की जाएगी। - कर्म सिंह, डीआई, यमुनानगर रोडवेज।