फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Minister's effigy burned after closing the corporation's gate

Yamuna Nagar News: निगम का गेट बंद कर मंत्री का पुतला फूंका

Wed, 19 Aug 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Minister's effigy burned after closing the corporation's gate
निकाय मंत्री के पुतले का दहन करते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकार की ओर से नगरपालिका, नगर निगम और दमकल कर्मचारियों से किए गए समझौतों और वायदों को लागू न करने के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सुबह नौ से 11 बजे तक नगर निगम के गेट पर तालाबंदी कर निकाय मंत्री का पुतला फूंका।
इस दौरान कर्मचारी सड़क पर ही बैठ गए। जिस कारण निगम के सामने सड़क को दो घंटे के लिए वन वे करना पड़ा। इससे सड़क पर जाम की स्थिति भी रही। इसके बाद कर्मचारियों ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और निकाय मंत्री विपुल गोयल के पुतले की शवयात्रा निकाली और प्यारा चौक पर पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई नगरपालिका शाखा प्रधान पपला और फायर जिला प्रधान विजेंद्र ने की। राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा और अग्निशमन राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने 13 मई को वार्ता कर 17 मांगों पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फायर और नगरपालिका कर्मचारियों को पक्का करने, सीवरमैन और सफाई कर्मचारियों की नियमित भर्ती करने, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद फायर कर्मियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने समेत जोखिम भत्ता देने की मांगों पर सहमति बनी थी।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार ने रेशनलाइजेशन के नाम पर ग्रुप-डी, ग्रुप-सी और ग्रुप-बी के 1499 पद समाप्त करने तथा 221 पदों को डिमिनेशन कैडर में डालने का निर्णय लिया है। इसका भी कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed