{"_id":"6a84ba7baf2daf00670c356f","slug":"2490-kg-of-khair-wood-seized-from-a-pickup-truck-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161468-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पिकअप से खैर की 2490 किलो लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पिकअप से खैर की 2490 किलो लकड़ी बरामद
Wed, 19 Aug 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
कलेसर में तस्करों से पकड़ी गई खैर की लकड़ी। विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। कलेसर वन्य जीव विहार और छछरौली वन रेंज की संयुक्त टीम ने खैर की अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2490 किलोग्राम खैर की लकड़ी से भरी टाटा इंड्रा पिकअप पकड़ी है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को मौके से काबू किया गया, जबकि एक आरोपी भाग गया।
विभाग के अनुसार बरामद लकड़ी का मिलान कलेसर के डारपुर व अराईयांवाला और छछरौली रेंज के जाटांवाला संरक्षित वन क्षेत्र में पूर्व में चोरी से काटे गए खैर के पेड़ों की मुंडियों से किया गया, जो संबंधित मामलों से मेल खाता पाया गया।
वन विभाग के अनुसार 18 अगस्त को सुबह करीब 2:50 बजे वन रक्षक एवं छछरौली बीट इंचार्ज सुरिंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि छछरौली निवासी नजमा के घर से उसका बेटा आशिफ खान उर्फ बोबी खैर की अवैध लकड़ी पिकअप में भरकर बेचने ले जाने वाला है। सूचना के बाद पुलिस सहायता के लिए 112 पर संपर्क किया गया और संयुक्त टीम बनाई गई।
विज्ञापन
उप वन राजिक एवं डारपुर ब्लॉक इंचार्ज नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने तड़के नजमा के घर पर दबिश दी। मौके पर पिकअप में खैर की लकड़ी लोड की जा रही थी। टीम ने असलम और जाकिर दोनों निवासी चिक्कन को काबू कर लिया, जबकि आशिफ खान उर्फ बोबी भाग गया।
विभाग ने पिकअप को कब्जे में लेकर जगाधरी-पांवटा साहिब रोड स्थित धर्म कांटा पर वजन कराया। वाहन समेत कुल वजन 3960 किलोग्राम और वाहन का वजन 1470 किलोग्राम पाया गया। इस तरह खैर की लकड़ी का नेट वजन 2490 किलोग्राम रहा। पिकअप से खैर के 125 छोटे-बड़े छिले हुए टुकड़े बरामद हुए, जिनकी पैमाइश कर लॉग सूची तैयार की गई।
वन्य जीव निरीक्षक राजबीर सिंह ने ने बतायाकि मामले में नजमा, आशिफ खान उर्फ बोबी, असलम, जाकिर और पिकअप मालकिन जरीना के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। जांच में पिकअप जरीना के नाम पंजीकृत मिली।