फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two teenagers drown in Chetang River

Yamuna Nagar News: चेतंग नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत

Wed, 19 Aug 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers drown in Chetang River
भावेश। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। हैबतपुर गांव में चेतंग नदी में नहाते हुए दो किशोर डूब गए। उनके दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। दोनों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
गमगीन माहौल में मंगलवार को दोनों के शवों का संस्कार कर दिया गया। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। गांव हैबतपुर निवासी मनदीप ने बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा जश्न व शिवकुमार का 13 वर्षीय बेटा भावेश सोमवार शाम को ट्यूशन से वापस आए। ट्यूशन से आने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ पास में ही बह रही चेतंग नदी की ओर चले गए।
विज्ञापन

वहां सभी नदी में नहाने लगे। इसी दौरान जश्न नदी में डूबने लगा। उसे डूबता देख भावेश बचाने के लिए आगे बढ़ा तो वह भी पानी की गहराई अधिक होने से डूब गया। दोनों के डूबने के बाद अन्य दोस्तों ने पास के ही एक पोल्ट्री फार्म संचालक को सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने गांव में सूचना देकर ग्रामीणों को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की काफी देर तक नदी में तलाश की। मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया और निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। साढौरा थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों किशोरों के बारे में यमुनानगर के निजी अस्पताल से सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। दोनों के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।

मनदीप ने बताया कि वह टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका 12 वर्षीय बेटा जश्न परिवार का इकलौता बेटा था। जश्न की एक बड़ी बहन वंशिका है। वहीं 13 वर्षीय भावेश के पिता शिव कुमार अमेरिका में रहते हैं। भावेश भी अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन परी है। नदी में डूबने से दोनों किशोरों की मौत के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है।

भावेश। फाइल फोटो

भावेश। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed