{"_id":"6a85a1579f4ce804ed04f242","slug":"video-residents-of-ropar-troubled-by-rainwater-and-sewage-issues-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोपड़ में बरसाती पानी और सीवरेज की समस्या से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ में बरसाती पानी और सीवरेज की समस्या से लोग परेशान
रोपड़ शहर में बरसाती पानी में सीवरेज का पानी मिल जाने और पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित इलाकों के लोग अपने पार्षदों के प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, नगर परिषद रोपड़ की ओर से लोगों को केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि समस्या का स्थायी समाधान निकालने में प्रशासन विफल नजर आ रहा है।रोपड़ शहर के कई इलाके इस समय बरसाती पानी की चपेट में हैं। लोगों का कहना है कि मौजूदा सरकार और स्थानीय प्रशासन ने इन समस्याओं का समाधान करने के बड़े-बड़े दावे किए और समय-समय पर लोगों से वोट भी हासिल किए, लेकिन आज तक जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। इसके चलते लोग अब अपने चुने हुए प्रतिनिधियों को घेरकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
प्रभावित इलाकों के पार्षदों सहित नगर परिषद के अध्यक्ष दिन-रात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच अपनी मौजूदगी और कार्यप्रणाली दिखा रहे हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होने के कारण लोग उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।समस्या इतनी गंभीर हो चुकी है कि बरसाती पानी में सीवरेज का पानी भी मिल रहा है। वहीं, सड़कों पर हुए कथित अवैध निर्माण के कारण पानी का प्राकृतिक बहाव रुक गया है, जिससे बरसाती पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। बारिश रुकने के दो-तीन दिन बाद तक भी पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।इस स्थिति के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी भी जिम्मेदार बताए जा रहे हैं। राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। वहीं, प्रभावित वार्ड में कुछ महीने पहले जिन विकास कार्यों के नींव पत्थर रखे गए थे, उनमें से कुछ के नींव पत्थर तक अब गायब बताए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।