{"_id":"6a859c40935c6ec0a305a902","slug":"video-young-boy-brutally-beaten-in-bathinda-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में युवक की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में युवक की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बठिंडा जिले के गांव तंगराली में एक युवक की बेरहमी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के बाद तलवंडी साबो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल शख्स की पहचान सतवीर सिंह नाम से हुई है।
घायल सिविल अस्पताल में भर्ती
युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
गांव तंगराली से जुड़े सूत्रों ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले सतवीर अपने ही गांव की शादीशुदा महिला को अपने साथ भगाकर ले गया था। जिस के बाद महिला के परिजन एवं अन्य रिश्तेदार दोनों को ढूंढ रहे थे।
अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज
सूत्रों ने बताया कि बीते दिन बीते रोज मंगलवार गांव के नजदीक सतवीर किसी फैक्ट्री में काम करने के लिए आया हुआ था। वहां गांव के किसी व्यक्ति ने उसे देख लिया। जिस व्यक्ति ने सतवीर को देखा उसी ने ही आगे महिला के रिश्तेदारों को जाकर सूचना दे दी। सूचना के बाद महिला के नजदीकी रिश्तेदार फैक्ट्री के पास आए और जब सतवीर वहां से गुजरने लगा तो उन्होंने उस पर हमला करते हुए लोहे की रॉड से उसकी टांगों पर कई वार किए।
महिला के रिश्तेदार सतवीर पर हमला कर रहे थे तो किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
तलवंडी साबो के डीएसपी जसजोत सिंह ने उक्त घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घायल का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। डीएसपी के अनुसार मामला आपसी रंजिश का है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।